Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20 Contestants: रिया अहीर को हराकर लव गिल ने मारी, बिग बॉस 20 में एंट्री, अब ‘रूम 20’ के राज से खुलेगा नया खेल!

Bigg Boss 20 Contestants: रिया अहीर को हराकर लव गिल ने मारी, बिग बॉस 20 में एंट्री, अब ‘रूम 20’ के राज से खुलेगा नया खेल!

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल लव गिल ने जनता की वोटिंग में रिया अहीर को हराकर घर में एंट्री कर ली है. सलमान खान ने मंच पर फैंस के फैसले का ऐलान किया. वहीं, शो में मौजूद ‘रूम 20’ ने नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है. अब सवाल है कि क्या रिया अहीर को भी आगे चलकर वाइल्ड कार्ड या किसी दूसरे ट्विस्ट के जरिए घर में जगह मिलेगी?

Written By:
Last Updated: September 6, 2026 23:06:12 IST

Mobile Ads 1x1

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है और शो के घर में 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री के साथ खेल ने रफ्तार पकड़ ली है. लेकिन एक ऐसी एंट्री भी हुई, जिसका फैसला घर के अंदर नहीं बल्कि जनता की वोटिंग से हुआ. पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल लव गिल ने सीजेपी प्रोटेस्ट से चर्चा में आईं रिया अहीर को मात देकर बिग बॉस के घर में अपनी जगह पक्की कर ली है. सलमान खान ने दोनों को मंच पर बुलाकर फैंस के फैसले का ऐलान किया, जिसके बाद लव गिल की एंट्री कन्फर्म हो गई.

जनता ने रिया नहीं, लव गिल पर जताया भरोसा

बिग बॉस 20 में एंट्री के लिए रिया अहीर और लव गिल के बीच वोटिंग कराई गई थी. दोनों को सलमान खान ने मंच पर बुलाया और जनता के फैसले से रूबरू कराया. वोटिंग में लव गिल को ज्यादा समर्थन मिला और उन्होंने रिया अहीर को पीछे छोड़ते हुए शो में जगह बना ली. इस फैसले के साथ लव गिल बिग बॉस के घर में पहुंच गई हैं, जबकि रिया अहीर का सफर फिलहाल मंच से ही खत्म हो गया.

कौन हैं लव गिल?

लव गिल पंजाबी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की थी. वह करण औजला के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. लव गिल पंजाबी सीरियल ‘तू पतंग मैं डोर’ में काम कर चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और साल 2021 में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उनकी शुरुआती फिल्मों में ‘कुड़ियां जवान, बापू परेशान था’ का नाम शामिल है. अब बिग बॉस का घर उनके लिए कितना बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा.

रिया अहीर की कहानी भी रही चर्चा में

लव गिल से मुकाबला करने वाली रिया अहीर उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब वह सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा का चेहरा बनी थीं. मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी रिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. प्रदर्शन के बाद उनकी पहचान एक चर्चित चेहरे के तौर पर बनी और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हुई थी. रिया एक्टर, मॉडल और उद्यमी के तौर पर काम करती हैं.

हार के बाद क्या रिया को मिलेगा दूसरा मौका?

दिलचस्प बात यह है कि रिया अहीर ने पहले ही कहा था कि अगर वह बिग बॉस के घर में नहीं पहुंचती हैं तो उन्हें ज्यादा बुरा नहीं लगेगा. उनका कहना था कि जिंदगी में जो कुछ होता है, उसके पीछे कोई न कोई वजह होती है. लेकिन बिग बॉस में कहानी कभी भी पलट सकती है. पिछले सीजन में भी वोटिंग से बाहर हुए शहबाज बदेशा को बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री मिली थी. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या रिया अहीर के लिए भी मेकर्स कोई नया रास्ता खोलेंगे?

‘रूम 20’ में छिपा है बिग बॉस का बड़ा ट्विस्ट

इस सीजन में सिर्फ कंटेस्टेंट्स की एंट्री ही चर्चा में नहीं है. बिग बॉस 20 में ‘रूम 20’ नाम का एक खास कमरा भी बनाया गया है. इस कमरे का राज अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है और बताया जा रहा है कि गेम आगे बढ़ने के बाद कंटेस्टेंट्स को इसकी असली भूमिका के बारे में पता चलेगा. यही ‘रूम 20’ शो के खेल में बड़ा बदलाव ला सकता है. क्या इसमें किसी कंटेस्टेंट की किस्मत बदलेगी, किसी को दूसरा मौका मिलेगा या फिर गेम के नियम ही पलट जाएंगे? फिलहाल इसका सस्पेंस बरकरार है.

लव की जीत से बढ़ा रिया की वापसी का सस्पेंस

बिग बॉस 20 में लव गिल की एंट्री भले ही जनता के वोट से हुई हो, लेकिन रिया अहीर की कहानी अभी पूरी तरह खत्म हुई है या नहीं, यह कहना जल्दबाजी होगी. पिछले सीजन के उदाहरण और इस बार ‘रूम 20’ के रहस्य को देखते हुए शो में कभी भी नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है.

MORE NEWS