Kareena Kapoor Khan Pregnancy Rumour: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. आज उन्हें मुंबई में देखा गया. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोगों को उनका लुक देखकर लग रहा है कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं हैं.
करीना कपूर का नया वीडियो वायरल
वीडियो में करीना का बेबी बंप साफ दिख रहा है. वो काले कपड़ों में हैं. जिम से निकलते हुए उन्हें देखा गया. उनके साथ बॉडीगार्ड छाता लेकर उनके पेट को छिपा रहा था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है.
फैंस का यूजर
वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस के रिएक्शन का बाड़ आ चुकी है. एक यूजर ने लिखा कि ‘तीसरा बेबी कन्फर्म’. एक और यूजर ने लिखा कि ‘पक्का तीसरा बेबी आने वाला है.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘बेबो फिर से मां बनने वाली हैं.’
करीना कपूर की शादी
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से शादी की थी. दोनों फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान मिले और करीब 5 साल तक डेटिंग की. इनके दो बेटे हैं – तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह). सैफ अली खान की ये दूसरी शादी है. पहले उनकी शादी अमृता सिंह से हुई थी, जो बाद में टूट गई. उस शादी से सैफ की बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान हैं.