Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mirzapur Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन छा गई मिर्जापुर, बनी 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर; कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Mirzapur Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन छा गई मिर्जापुर, बनी 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर; कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म के हिंदी वर्जन से लगभग 24.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तेलुगु वर्जन ने करीब 15 लाख रुपये का योगदान दिया.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-05 12:32:05

Mobile Ads 1x1

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1:  ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है. लंबे समय से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने जब फिल्मी पर्दे पर दस्तक दी, तो फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन स्टारर फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है.

पहले दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कितने करोड़ कमाए?

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म के हिंदी वर्जन से लगभग 24.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तेलुगु वर्जन ने करीब 15 लाख रुपये का योगदान दिया. इस तरह फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 24.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं, फिल्म का भारत में अनुमानित ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है.

11 हजार से ज्यादा शोज में दिखाई गई फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिला. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को पहले दिन देशभर में 11,135 शोज मिले. इन शोज में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 42.81 फीसदी रही. फिल्म ने सुबह के शोज में धीमी शुरुआत की. मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी करीब 25 फीसदी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ती गई. नाइट शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 62 फीसदी तक पहुंच गई.

‘A’ सर्टिफिकेट का भी नहीं पड़ा असर

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC की ओर से ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है. इसके बावजूद फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिखाई दे रहा है. वेब सीरीज के चर्चित किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

2026 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बनी फिल्म

24.75 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. फिल्म ने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

हालांकि, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ करीब 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग के आंकड़े को छूने से थोड़ी दूर रह गई. करीब 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘बॉर्डर 2’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

वहीं, 2026 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ करीब 99 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है, जबकि ‘टॉक्सिक’ करीब 55 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ दूसरे स्थान पर है.

2026 की टॉप हिंदी ओपनिंग डे फिल्में

  1. धुरंधर: द रिवेंज – 99 करोड़ रुपये
  2. टॉक्सिक – 55 करोड़ रुपये
  3. बॉर्डर 2 – करीब 30 करोड़ रुपये
  4. मिर्जापुर: द मूवी – 24.75 करोड़ रुपये
  5. आवारापन 2 – करीब 22 करोड़ रुपये

फिलहाल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की शुरुआत को शानदार माना जा रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में कामयाब होती है.

MORE NEWS