अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 14 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है. कंगना रनौत की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म से लेकर शाहिद कपूर और कृति सेनन की मच-अवेटेड ‘कॉकटेल 2’ तक, कई बड़ी फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, जी5 और लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं.
आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली इन 5 खास फिल्मों और वेब सीरीज की कहानी, स्टारकास्ट और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बारे में:
1. भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: ZEE5
रिलीज की तारीख: 14 अगस्त
स्टारकास्ट: कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सयाजी शिंदे, प्रसाद ओक, ईशा डे, सुहासिनी देशपांडे व अन्य.
क्या है कहानी?
26/11 के मुंबई आतंकी हमले की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म कामा अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के अदम्य साहस को दर्शाती है. हमले के उस खौफनाक माहौल के बीच अस्पताल के कर्मचारियों ने किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की रक्षा की, फिल्म इसी रियल हीरो वाली कहानी को सामने लाती है.
2. कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज की तारीख: 14 अगस्त
स्टारकास्ट: शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना
क्या है कहानी?
साल 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का यह एक फ्रेश स्पिरिचुअल सीक्वल है. इस बार कहानी कुणाल और दिया की है, जो पिछले 10 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और शादी पर भरोसा नहीं करते. रिश्ते में अचानक उपजी असुरक्षा के बाद दिया अपनी बेफिक्र दोस्त एली की मदद से कुणाल का लॉयल्टी टेस्ट लेने का फैसला करती है. इटली की खूबसूरत लोकेशन्स पर बुनी गई यह लव स्टोरी ड्रामे और कंफ्यूजन से भरी हुई है.
3. आखिरी सवाल (Aakhri Sawal)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play
रिलीज की तारीख: 14 अगस्त
स्टारकास्ट: संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती
क्या है कहानी?
यह एक इंटेंस पॉलिटिकल-एकेडमिक ड्रामा है. कहानी एक युवा स्कॉलर विक्की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका आरएसएस (RSS) पर लिखा गया शोध (Thesis) उसके प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी खारिज कर देते हैं. अपने मेंटर के इस फैसले के खिलाफ विक्की खुलकर आवाज उठाता है, जिससे पूरे देश में एक नई वैचारिक बहस छिड़ जाती है.
4. डोंट से गुड लक (Don’t Say Good Luck)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज की तारीख: 14 अगस्त
स्टारकास्ट: सनी सैंडलर, मेलानी लिंस्की, मैक्स ग्रीनफील्ड
क्या है कहानी?
यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो 15 साल की थिएटर स्टूडेंट सोफी बिरेनबाम के जीवन पर आधारित है. सोफी को अपने स्कूल म्यूजिकल में मुख्य भूमिका निभाने का बड़ा मौका मिलता है, लेकिन उसकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाती. उसे अचानक पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर दोबारा उभर आया है. इसके बाद सोफी को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.
5. उमथेथो (Umthetho)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज की तारीख: 14 अगस्त
स्टारकास्ट: न्कोबिले नुनु के.एच., गिवेन स्टूरमैन, टोनी कगोरोगे
क्या है कहानी?
यह एक थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें एक आदर्शवादी सरकारी वकील की कहानी दिखाई गई है. अपने सबसे छोटे भाई की जान बचाने के लिए उसे न चाहते हुए भी एक खतरनाक कदम उठाना पड़ता है. उसे जेल में बंद अपने ही बड़े भाई के आपराधिक गिरोह के लिए ‘डबल एजेंट’ के रूप में काम करना पड़ता है, जहां हर कदम पर खतरा उसकी राह देख रहा होता है.