3
Johny Lever: बॉलीवुड में अगर हास्य अभिनेताओं की बात करें तो सबसे ऊपर जॉनी लीवर का ही नाम आता है. 90s की कोई भी फिल्म उनके बिना अधूरी थी. उस दौर की ज़्यादातर फिल्मों में जॉनी लीवर ने बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं.
कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में जॉनी लीवर ने खुलासा किया था कि उन्होंने कई फ़िल्में सिर्फ इसलिए छोड़ दी थीं, क्योंकि उसमें ड्राइविंग सीन था. इससे जुड़ा उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया.
ड्राइविंग से लगता है डर
जॉनी लीवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में बताया कि उन्हें गाड़ी चलाने से बहुत ज्यादा डर लगता है और इस वजह से उन्होंने कई फ़िल्में भी छोड़ दी थीं. उन्होंने 1987 में आई फिल्म ‘कसम’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर उमेश भारद्वाज ने कहा कि फिल्म में उन्हें थोड़ी दूर के लिए जीप चलाना है. जॉनी लीवर के लाख मना करने पर भी उन्होंने जबरदस्ती की. इसके बाद एक व्यक्ति उन्हें ड्राइविंग सिखाने के लिए आया और उन्होंने प्रैक्टिस के टाइम ही फुल एक्सीलेरेटर कर दिया और गाड़ी सेट तोड़ते हुए बाहर निकल गई. ये सुनते ही सब लोग हंसने लगे.
जॉनी लीवर के बारे में
जॉनी लीवर भारत के सबसे प्रसिद्ध हास्य कलाकारों में से एक हैं और भारतीय सिनेमा के महानतम हास्य कलाकारों में से एक माने जाते हैं. उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ हास्य भूमिका के लिए तेरह फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन शामिल हैं, और उन्होंने दीवाना मस्ताना (1997) और दुल्हे राजा (1998) में अपने काम के लिए दो बार यह पुरस्कार जीता है. उन्होंने 1984 में अपने करियर की शुरुआत की और तीन सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है.