Live TV
Search
Home > मनोरंजन > यहां एंजॉय नहीं कर… विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने क्यों छोड़ा भारत? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह

यहां एंजॉय नहीं कर… विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने क्यों छोड़ा भारत? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह

Virat Kohli and Anushka Sharma left India: हाल ही में डॉ. नेने ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भारत छोड़ने का कारण बताया. उन्होंने बताया कि वे कहीं भी जाते थे, तो कैमरे हमेशा उनके पीछे रहते थे और वे अपनी लाइफ सामान्य तरीके से जीना चाहते थे, जिसके कारण उन्होंने ये फैसला लिया.

Written By:
Last Updated: September 2, 2026 19:01:35 IST

Mobile Ads 1x1

Virat Kohli and Anushka Sharma left India: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जिंदगी हमेशा से लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा रही है. दोनों जहां भी जाते हैं, कैमरे और फैंस उन्हें घेर लेते हैं. ऐसे में अपनी निजी जिंदगी को सामान्य बनाए रखना इस स्टार कपल के लिए आसान नहीं है. खासकर बच्चों के जन्म के बाद दोनों ने अपनी फैमिली लाइफ को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है. अब डॉ. श्रीराम नेने की एक पुरानी बातचीत से पता चला है कि आखिर अनुष्का और विराट लंदन में बसने के बारे में क्यों सोच रहे थे?

साल 2025 में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने अनुष्का और विराट से हुई मुलाकात का किस्सा सुनाया था. उन्होंने विराट की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया. इसी दौरान उन्होंने अनुष्का के साथ हुई बातचीत को याद किया और बताया कि वे दोनों भारत छोड़कर लंदन में रहने के बारे में क्यों सोच रहे थे?

डॉ. नेने ने बताया कारण

डॉ. नेने के मुताबिक, अनुष्का और विराट को लगता था कि वे काफी फेमस हैं और इसके कारण भारत में उनकी जिंदगी में लोगों का दखल काफी बढ़ गया है. वे परिवार के साथ कहीं जाते या सामान्य तरीके से वक्त बिताते, तो भी लोगों की नजरें उन पर रहती थीं. ऐसे में दोनों को अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों का आनंद लेने में परेशानी होती थी. अनुष्का और विराट चाहते थे कि उनके बच्चे एक ऐसे माहौल में बड़े हों, जहां उन्हें हर वक्त कैमरों और लोगों की नजरों का सामना न करना पड़े. लंदन उन्हें इसी वजह से बेहतर ऑप्शन लगा. वहां परिवार को ज्यादा प्राइवेसी मिल सकती थी और वे बच्चों की परवरिश सामान्य तरीके से कर सकते थे.

याद किए पुराने दिन

डॉ. नेने ने खुद भी अमेरिका में बिताए अपने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि वहां उन्हें गुमनामी और आजादी पसंद थी. भारत लौटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि यहां लोगों की दिलचस्पी और सामाजिक जुड़ाव काफी ज्यादा है. कभी-कभी सेल्फी की लगातार मांग भी प्राइवेट पलों को मुश्किल बना देती है. 

विराट और अनुष्का की शादी और परिवार

अनुष्का और विराट ने 2017 में इटली में शादी की थी. 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ. दोनों कई मौकों पर लंदन में नजर भी आ चुके हैं. वहीं, अनुष्का लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ 2018 में आई थी. 

MORE NEWS