Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Vvan: Force of the Forrest Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले दिन कमाए 8 करोड़, इतनी रही ऑक्यूपेंसी

Vvan: Force of the Forrest Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले दिन कमाए 8 करोड़, इतनी रही ऑक्यूपेंसी

Vvan: Force of the Forrest Box Office Collection: Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'Vvan: Force of the Forrest' ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन देशभर में 6,746 शोज किए. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 9.60 करोड़ रुपये रहा.

Written By:
Last Updated: September 26, 2026 09:41:12 IST

Mobile Ads 1x1

Vvan: Force of the Forrest Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘Vvan: Force of the Forrest’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंटेसी थ्रिलर इस फिल्म की कहानी बिहार के एक पुश्तैनी गांव और वहां मौजूद रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में लोककथाओं, अंधविश्वास, अलौकिक शक्तियों और विकास के बीच टकराव देखने को मिलता है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, आइए जानते हैं.

पहले दिन Vvan ने कितने करोड़ कमाए?

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘Vvan: Force of the Forrest’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन देशभर में 6,746 शोज किए. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 9.60 करोड़ रुपये रहा.पहले दिन के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

28.25 प्रतिशत रही ऑक्यूपेंसी

फिल्म के हिंदी 2D वर्जन ने पहले दिन कुल 28.25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक रात के शोज में मिले. नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी 41.46 प्रतिशत रही.वहीं शाम के शोज में 26.08 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 24 प्रतिशत और सुबह के शोज में 12.23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म के देशभर में पहले दिन 6,746 शोज हुए.

र‍िशी के किरदार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रिशी का किरदार निभाया है. उनका किरदार एक ऐसे शहरी व्यक्ति का है, जो तर्क और आधुनिक सोच में विश्वास रखता है. रिशी अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार स्थित अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. तमन्ना भाटिया ने फिल्म में ममता का किरदार निभाया है.रिशी अपने परिवार से मिली जमीन को बेचने के इरादे से गांव आता है. इसी दौरान गांव में छठ पूजा की तैयारियां भी चल रही होती हैं. लेकिन गांव के लोगों की मान्यताओं और एक रहस्यमयी जंगल से उसका सामना होने के बाद कहानी एक अलग मोड़ लेती है.

सूर्यास्त के बाद जंगल में जाने पर है पाबंदी

गांव के लोग एक खास जंगल को लेकर बेहद सख्त मान्यताओं का पालन करते हैं. उनका मानना है कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में किसी को नहीं जाना चाहिए. रिशी इन बातों को अंधविश्वास मानता है.इसी बीच वह दीपक का साथ देता है. फिल्म में सुनील ग्रोवर ने दीपक का किरदार निभाया है. दीपक गांव के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जंगल के एक हिस्से को साफ करना चाहता है.

जंगल में पहुंचकर प्राचीन शक्ति को जगाता है रिशी

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब रिशी तमाम चेतावनियों के बावजूद प्रतिबंधित जंगल में प्रवेश करता है. वहां वह एक प्राचीन सील को तोड़ देता है, जिसके बाद एक रहस्यमयी अलौकिक शक्ति जाग उठती है. इसके बाद रिशी को ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जो उसकी तर्कसंगत सोच को चुनौती देती हैं. कहानी में लालच, विकास, प्रकृति और आस्था के बीच टकराव को अलौकिक शक्तियों के साथ जोड़ा गया है.फिल्म में वंदेवी और जंगल से जुड़ी प्राचीन लोककथाएं भी कहानी का अहम हिस्सा हैं. हालात ऐसे बन जाते हैं कि रिशी को गांववालों की रक्षा के लिए एक अनपेक्षित रक्षक की भूमिका निभानी पड़ती है.

दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया निर्देशन

‘Vvan: Force of the Forrest’ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. फिल्म में एक आधुनिक सोच रखने वाले शहरी व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पुश्तैनी गांव की मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों के सामने खड़ा होता है.फिल्म की समीक्षा में इसके वातावरण, विजुअल्स और कहानी के विचार को सकारात्मक पक्ष बताया गया है, जबकि किरदारों के विकास और कहानी के कुछ हिस्सों को लेकर आलोचना की गई है.

MORE NEWS