Live TV
Search
Home > हेल्थ > क्या महिलाओं की तरह पुरुषों का भी होता है वर्जिनिटी टेस्ट? मेडिकल दुनिया से जाने सच

क्या महिलाओं की तरह पुरुषों का भी होता है वर्जिनिटी टेस्ट? मेडिकल दुनिया से जाने सच

Virginity Test: आजकल तमाम जगहों पर 'मेल वर्जिनिटी टेस्ट', 'पुरुषों की वर्जिनिटी कैसे चेक करें' जैसे सवाल खुब सर्च किए जा रहे है,जिसका मतलब है कि लोग पुरुषों के वर्जिनिटी टेस्ट के बारे में जनना चाहते हैं,तो आइए आज इस विषय पर विस्तार से बात करते हैं.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: April 16, 2026 21:59:30 IST

Mobile Ads 1x1

Male Virginity Test: महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर समाज में लंबे समय से कई तरह की बातें और धारणाएं चली आ रही हैं. लेकिन अब लोगों के मन में एक नया सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि क्या पुरुषों की भी वर्जिनिटी चेक की जा सकती है? यही वजह है कि इंटरनेट पर ‘Male Virginity Test’ और ‘How to check male virginity’ जैसे सवाल काफी सर्च किए जाते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि कई महिलाएं भी इस विषय को लेकर उत्सुक रहती हैं. कुछ लोग अपने पार्टनर, बॉयफ्रेंड या मंगेतर के बारे में जानना चाहते हैं, तो कुछ केवल जिज्ञासा के कारण इस विषय पर जानकारी खोजते हैं.

क्या मेडिकल साइंस में पुरुषों का वर्जिनिटी टेस्ट होता है? (Male Virginity Test)

मेडिकल साइंस के अनुसार पुरुषों की वर्जिनिटी जांचने का कोई प्रमाणित या वैज्ञानिक तरीका मौजूद नहीं है. ऐसा कोई टेस्ट नहीं है जिससे यह पता लगाया जा सके कि किसी पुरुष ने पहले कभी यौन संबंध बनाए हैं या नहीं.विशेषज्ञों का कहना है कि ‘वर्जिनिटी’ कोई मेडिकल स्थिति नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत अवधारणा है. इसलिए इसे किसी टेस्ट, ब्लड रिपोर्ट या शरीर की जांच से साबित नहीं किया जा सकता.

इंटरनेट पर बताए जाते हैं कई दावे

गूगल और सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि अगर पुरुष घबराया हुआ हो, सेक्स के बारे में कम(Male sexual problems) जानकारी रखता हो, जल्दी ऑर्गेज्म हो जाए या कंडोम इस्तेमाल करना न जानता हो, तो वह वर्जिन हो सकता है,इसी तरह कुछ लोग बेड पर परफॉर्मेंस, फोरप्ले की समझ, सेक्स पोजिशन की जानकारी या शरीर के कुछ हिस्सों के रंग को भी इससे जोड़ देते हैं.

 क्या इन बातों में सच्चाई है?

विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि इनमें से किसी भी दावे का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.किसी व्यक्ति का व्यवहार, आत्मविश्वास, अनुभव या जानकारी कई कारणों से अलग हो सकती है. इसे वर्जिनिटी से जोड़ना गलत है.

रिश्तों में क्या है ज्यादा जरूरी?

एक मजबूत रिश्ते की नींव भरोसा, बातचीत और समझदारी पर टिकी होती है. ऐसे निजी मामलों में अनुमान लगाने या मिथकों पर विश्वास करने के बजाय खुलकर बात करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS