Mosquito Bites Blood Group: गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों की दावतें लग जाती हैं. यही मौसम है जब मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों को मच्छर दूसरों के मुकाबले ज्यादा कांटते हैं. जबकि कुछ लोग उनसे पूरी तरह बचे रहते हैं? जी हाँ, यह बिल्कुल सच है! जो मच्छर आपको कांटने आते हैं उनके बीच एक ऐसा मच्छर होता है जो आपको बेड पर पहुंचा सकता है और उससे डेंगू जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं और किसे कम? चलिए जान लेते हैं.
कौन सा ब्लड ग्रुप मच्छरों को लगता है मजेदार
Healthline की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ खास ब्लड ग्रुप मच्छरों को दूसरों के मुकाबले ज़्यादा आकर्षित करते हैं. खासकर, ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर सबसे ज़्यादा काटते हैं. इस ब्लड ग्रुप वाले लोग कहीं भी बैठ जाएँ, ऐसा लगता है कि मच्छर उन्हीं की तरफ ज़्यादा खिंचे चले आते हैं; जिसका नतीजा अक्सर उनकी त्वचा पर लाल, खुजली वाले चकत्तों के रूप में सामने आता है. इस समस्या से वे इतने परेशान हो जाते हैं कि खुद को बचाने के लिए अक्सर मच्छरों से बचाने वाले लोशन और रिपेलेंट का जमकर इस्तेमाल करने लगते हैं.
ब्लड ग्रुप ही नहीं है मच्छरों के काटने की वजह
ब्लड ग्रुप के अलावा, कई और कारक भी हैं जो मच्छरों के ज़्यादा काटने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं. असल में, मच्छर इंसानी शरीर से निकलने वाले कुछ खास संकेतों, जैसे कि शरीर की गंध, कार्बन डाइऑक्साइड और त्वचा के विभिन्न रसायनों को पहचानकर अपना शिकार चुनते हैं. ऐसा लगता है कि ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों के शरीर से निकलने वाले रासायनिक यौगिक मच्छरों को सबसे ज़्यादा आकर्षित करते हैं. इनके ठीक बाद ‘B’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का नंबर आता है, जिन्हें भी औसत से ज़्यादा मच्छर काटते हैं.
किस ब्लड ग्रुप वाले सबसे सुरक्षित
कुछ ऐसे ब्लड ग्रुप है जिनको लोग कम काटते हैं. अगर आपका ब्लड ग्रुप ‘A’ है, तो आप खुद को कुछ हद तक “किस्मतवाला” मान सकते हैं. दरअसल, इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तरफ बहुत कम मच्छर आकर्षित होते हैं. हालाँकि, अगर मच्छरों की आबादी बहुत ज़्यादा हो, तो उन्हें भी कुछ मच्छर काट सकते हैं; लेकिन दूसरे ब्लड ग्रुप वाले लोगों के मुकाबले उन्हें बहुत ही कम मच्छर काटते हैं.
Gold Rate Today 17 April 2026: आज का सोने का भाव उड़ा देगा होश! अभी खरीदें या बड़े नुकसान से बचें?