Live TV
Search
Home > India News > महिला अपराध निवारण शाखा और उधना जोन-2 पुलिस ने छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

महिला अपराध निवारण शाखा और उधना जोन-2 पुलिस ने छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Written By:
Edited By: Ashawani Kumar
Last Updated: 2026-09-04 15:59:00

Mobile Ads 1x1

महिला अपराध निवारण शाखा और उधना जोन-2 पुलिस की ओर से सनराइज स्कूल और लियो स्कूल ऑफ साइंस में विद्यार्थियों के लिए साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सूरत शहर पुलिस जोन-2 की डीसीपी कानन देसाई और महिला सेल की एसीपी मिनी जोसेफ ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। बच्चों से संवाद करते हुए डीसीपी कानन देसाई ने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पुलिस नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए है।

महिला अपराध

उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, समय की अहमियत और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सुबह बच्चों से पहले उठकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है, उसी तरह बच्चों को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी समय का सम्मान करता है, जिम्मेदार बनता है और अनुशासन में रहता है, वह अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि कभी-कभी जाने-अनजाने में किया गया गलत काम या अपराध भविष्य के जीवन में गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है।

महिला अपराध

एसीपी मिनी जोसेफ ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि बुलिंग क्या है, ब्लैकमेलिंग का शिकार कौन और कैसे हो सकता है, डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए और मोबाइल तथा सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किन सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है।

संस्था की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित डीसीपी कानन देसाई, एसीपी मिनी जोसेफ और पीएसआई दीपिका टंडेल का आभार व्यक्त किया गया।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

MORE NEWS