Live TV
Search
Home > देश > कांवड़ियों को ‘आतंकवादी’ बताना पड़ा भारी, बाबा बागेश्वर ने मौलाना की लगा दी क्लास; फिर गरमाया विवाद

कांवड़ियों को ‘आतंकवादी’ बताना पड़ा भारी, बाबा बागेश्वर ने मौलाना की लगा दी क्लास; फिर गरमाया विवाद

Dhirendra Shastri On Kanwar Controversy: विदेश प्रवास से लौटे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांवड़ियों को 'आतंकवादी' बताने वाले मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि 'कि ठठरी के बरे, नक्कटा, मूसर चंद्र मौलाना आज कल कौन-सा खाना खा रहा हैं?'

Written By:
Last Updated: August 14, 2026 09:14:59 IST

Mobile Ads 1x1

Dhirendra Shastri On Kanwar Controversy: कांवड़ियों को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना को जवाब दिया है. उनके बयान के बाद मामला और गरमा गया है.

रशीदी के बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर

विदेश प्रवास से लौटे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांवड़ियों को ‘आतंकवादी’ बताने वाले मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर कड़ा एतराज जताया है. बागेश्वर धाम पर लगे दरबार में उन्होंने मौलाना को अपने बुंदेली अंदाज में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ठठरी के बरे, नक्कटा, मूसर चंद्र मौलाना आज कल कौन सा खाना खा रहा हैं हमारे करोड़ों कांवड़िया शांतिपूर्ण यात्रा निकालते हैं, तंज कस्ते हुये धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा ‘ताजिया जुलूसों में पत्थरबाजी होती हैं’.

बाबा बागेश्वर ने कहा कि ‘यदि किसी एकाध घटना में उपद्रव हुआ है तो वे कालनेमि हो सकते हैं, सच्चे कांवड़िया नहीं’. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘अपनी भाषा सुधारें और सभी श्रद्धालुओं को आतंकवादी कहना बंद करें, वरना ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि बयान देने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा’.

मौलाना ने कांवड़ियों ‘आतंकवादियों’  से की तुलना 

यह विवाद 6 अगस्त को शुरू हुआ, जब मौलाना साजिद रशीदी ने एक बयान दिया. उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना ‘आतंकवादियों’ और ‘ड्रग्स के आदी लोगों’ से की. उन्होंने कहा कि सड़कों पर हंगामा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वाले लोग भगवान शिव के भक्त नहीं, बल्कि उपद्रवी हैं. 

थाने में दर्ज किया गया मामला 

मौलाना के इस बयान के बाद हिंदू संगठनों और कांवड़ियों में नाराजगी बढ़ गई. हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

MORE NEWS