Live TV
Search
Home > देश > गुजरात की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत; 3 घायल

गुजरात की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत; 3 घायल

Gujarat Pharma Company Blast: गुजरात भरूच जिले के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 10:48:05 IST

Mobile Ads 1x1

Gujarat Pharma Company Blast: गुजरात के भरूच जिले के सायखा औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी में हुए जोरदार धमाके ने हड़कंप मचा दिया. कंपनी में काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी फैल गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाके के बाद पूरे इलाके में केमिकल वाला धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया.

कैसे हुआ धमाका?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा भरूच के सायखा GIDC स्थित श्यांजिल फार्मा कंपनी में हुआ. यहां हाइड्रोजन रसायन से जुड़ी प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान बॉयलर में अचानक तेज धमाका हो गया. धमाका इतना गंभीर था कि कंपनी परिसर में काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. 

धुएं से आसपास के इलाके में चिंता

धमाके के बाद निकले रासायनिक धुएं ने औद्योगिक क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी. घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारियों की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

सायखा GIDC में पहले भी हो चुका है ब्लास्ट

इस हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बताया जा रहा है कि सायखा GIDC में विस्फोट की यह दूसरी घटना है. ऐसे में फैक्ट्रियों में मशीनों की नियमित जांच, रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित इस्तेमाल और कर्मचारियों की सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान देना जरूरी हो गया है.

MORE NEWS