Aadhaar Address Update: UIDAI के नए आधार ऐप से आधार कार्ड पर पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान हो गया है. ये काम कराने के लिए पहले आधार कार्ड धारक के जन सुविधा केंद्र या आधार इनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता था. वहां लंबी लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना और डोक्यूमेंट भी जमा कराने होते थे, जबकि UIDAI के नए आधार ऐप ये सभी काम अब घर बैठे अपने मोबाइल ऐप पर किए जा सकते हैं. इससे समय, मेहनत और पैसा तीनों की बचत होगी.
किन लोगों को मिलेगा फायदा
वैसे भारत के सभी नागरिक, जिनके पास आधार कार्ड है. उन सभी के लिए अब से अपनी जानकारी को अपडेट करना और भी आसान हो जाएगा. ऐप्लीकेशन पर मौजूद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रोसेस से यह काम और भी सेफ्टी के साथ कर पाएंगे. ऐसे में आधार का गलत इस्तेमाल या धोखाधड़ी से भी राहत मिलेगी.
- जिन लोगों को शिक्षा या नौकरी के लिए राज्य या शहर बदलना होता है, उनके लिए आधार कार्ड की जानकारी बदलना और भी आसान हो जाएगा.
- इससे सरकारी सेवाओं, बैंकिंग और ऑफिशियल कामों के लिए सेल्फ वेरिफिकेशन करने में भी आसानी हेगी.
- बुजुर्ग, दिव्यांगजन और ग्रामीण सुदूर इलाकों में रहने वाले लोग मात्र इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल की उपलब्धता पर सेल्फ अपडेट कर सकते हैं.
आधार ऐप पर कैसे रजिस्टर करें?
आधार कार्ड यूजर्स की आसानी के लिए ऐप्लीकेशन पर आसान स्टेप्स में बदलाव करने की सुविधा दी गई है. यदि आप भी अपने घर का नया पता अपपडेट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कीजिए-
- अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से UIDAI द्वारा जारी ऑफिशियल आधार ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कीजिए.
- ऐप्लीकेशन में अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- आपकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन की सेफ्टी के लिए MPIN पिन सेट अप करनेस बायोमेट्रिक ये फेस ऑथेंटिकेशन भी करना पड़ सकता है.
आधार कार्ड में कैसे बदलवाएं घर का पता?
UIDAI के आधार ऐप पर रजिस्टर करने के बाद लॉग-इन करना होगा.
- इसके बाद सर्विसेज सेक्शन में जाएं और अपने घर का पता चुनें.
- यहां आपके पूछा जाएगा कि आप अपना पता कैसे अपडेट करना चाहते हैं.
- इस प्रोसेस में आपको अपने पते का वैलिड एड्रेस प्रूव या सर्टिफिकेट देना होगा.
- आप चाहें तो उसी पते पर रहन वाले परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड का विवरण भी दे सकते हैं
- इस स्टेप में आप अपडेटेड बिजली का बिल या बैंक दस्तावेज भी स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं, जिसमें नया पता लिखा हो.
- ऐसा करने के बाद अपना नया पता दर्ज कर दें और एक बार रिव्यू करने के बाद सेव कर लें.
- अगले स्टेप में फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी आइडेंटिटी का प्रूफ दें.
ऐसा करने के बाद आपको अपने आधरा में पता अपडेट कराने के लिए करीब 75 रुपये का मिनीमल अमाउंट पे करना होगा. एक बार ऐप्लीकेशन सब्मिट करने पर UIDAI आपकी डिटेल्स को वेरिफाई करेगा और आपका पता अपडेट हो जाएगा.