Live TV
Search
Home > देश > Free Coaching: कोचिंग सेंटर को नहीं देनी पड़ेगी लाखों की फीस, PM मोदी ने लाल किले से Gen Z के लिए किया बड़ा ऐलान

Free Coaching: कोचिंग सेंटर को नहीं देनी पड़ेगी लाखों की फीस, PM मोदी ने लाल किले से Gen Z के लिए किया बड़ा ऐलान

Independence Day 2026 : पीएम मोदी ने कहा, फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं. आज-कल मां-बाप सोचते हैं कि अगर हमारा बच्चा कोचिंग नहीं कर रहा है तो वह पीछे है. यह एक प्रतिष्ठा की होड़ बन गई है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-15 09:09:51

Mobile Ads 1x1

Independence Day 2026 : देश आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया. जहां पीएम मोदी ने युआवों को लेकर कई एलान किए. पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को परीक्षा के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.

छात्रों को दी जाएगी फ्री कोचिंग

पीएम मोदी ने कहा, फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं. आज-कल मां-बाप सोचते हैं कि अगर हमारा बच्चा कोचिंग नहीं कर रहा है तो वह पीछे है. यह एक प्रतिष्ठा की होड़ बन गई है.

 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग: PM का ऐलान

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी देश का युवा है. युवा हमारी सर्वोच्च प्रथामिकता में है. युवाओं के लिए संसाधनों में कमी नहीं होने देंगे. युवाओं के लिए एक लाख करोड़ का फंड है. आने वाले 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग देंगे. युवाओं के लिए फ्री कोचिंग का इंतजाम होगा.

लाल किले से युवाओं के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान

पीएम मोदी ने लाल किले से युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया.

  • 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग
  • युवाओं के लिए सस्ता डेटा उपलब्ध
  • युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग
  • गरीब, मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए कोचिंग
  • युवाओं को परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग

गांव-गांव, शहर-शहर से टैलेंट ढूंढेंगे, देश की प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देंगे- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है. भारत का राष्ट्रगान दुनिया के हर पोडियम पर सुनाई देता है. टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम ने इसे काफी बढ़ावा दिया है. खेलो इंडिया गेम्स, स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और दूसरे प्रोग्राम ने युवाओं के लिए बड़े मौके बनाए हैं. हम 2036 ओलंपिक्स के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रहे हैं. भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स होस्ट करेगा.”

उन्होंने कहा, “ओलंपिक में 40 स्पोर्ट्स और 350 इवेंट्स शामिल हैं. इनमें से दो-तिहाई स्पोर्ट्स में भारत की कोई मौजूदगी नहीं है. हम उनके लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाते. लेकिन मैं आपको चैलेंज देता हूं. हम उन इवेंट्स को आगे बढ़ाएंगे जिनमें भारत क्वालिफ़ाई नहीं कर पाता.” 5 से 15 साल के बच्चों में टैलेंट पहचानने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल टैलेंट सर्च कैंपेन शुरू किया जाएगा. इसके बाद, इन टैलेंट को खोजने और ट्रेन करने के लिए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे.

MORE NEWS