Live TV
Search
Home > देश > Jharkhand: गढ़वा में शिक्षक के तबादले पर गुस्साए  Zen Alpha, सड़क जाम कर थाना में किया पथराव; मांग मानी गई तो खत्म हुआ आंदोलन

Jharkhand: गढ़वा में शिक्षक के तबादले पर गुस्साए  Zen Alpha, सड़क जाम कर थाना में किया पथराव; मांग मानी गई तो खत्म हुआ आंदोलन

Zen-alpha Movement: झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में सरकारी शिक्षक मलय सिंह के तबादले को लेकर बच्चों ने जो आंदोलन शुरू किया था, वो आखिरकार खत्म हो गया. प्रशासन ने बच्चों की बात मान ली है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-13 21:33:43

Mobile Ads 1x1
झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में सरकारी शिक्षक मलय सिंह के तबादले को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया. छात्रों की मांग को मानते हुए शिक्षक का तबादला रद्द कर उन्हें दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने का फैसला लिया गया है. 
 
हालांकि, आंदोलन के दौरान छात्रों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद के बाद मामला काफी गरमा गया था, लेकिन छात्रों की मांग के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा.

शिक्षक के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

मलय सिंह के तबादले की खबर के बाद बड़ी संख्या में ZEN ALFA के छात्र-छात्राएं आंदोलन पर उतर आए. गुरुवार को छात्रों ने स्कूल पहुंचकर सड़क जाम कर दिया. छात्रों का कहना था कि वे अपने शिक्षक को वापस लेकर रहेंगे और इसके अलावा उन्हें कोई दूसरा फैसला मंजूर नहीं है. छात्रों का आरोप है कि उन्हें समझाने पहुंचे कांडी प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय के साथ विवाद हुआ और छात्रों के साथ मारपीट की गई. इसके बाद छात्र आक्रोशित होकर कांडी थाना पहुंच गए.
 
थाना परिसर में पथराव, पुलिसकर्मी घायल

थाना पहुंचने के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान थाना परिसर में पथराव भी हुआ. पथराव में एक पुलिस पदाधिकारी के घायल होने की बात सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रखंड प्रमुख को थाना परिसर से बाहर भेज दिया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला. एक कर्मचारी द्वारा छात्रों का वीडियो बनाए जाने को लेकर भी विवाद हुआ. हालात को देखते हुए कुछ समय के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर को बंद करना पड़ा.
 
चिट्ठी पहुंचते ही बदला माहौल

इसी बीच कांडी थाना परिसर में अधिकारियों और पुलिस के साथ छात्रों की बातचीत चल रही थी. तभी बीडीओ को शिक्षक मलय सिंह के तबादले को रोकने और उन्हें दोबारा कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित करने की जानकारी मिली. फैसले की जानकारी मिलते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. छात्रों को फैसले पर भरोसा दिलाने के लिए थाना प्रभारी ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी बात शिक्षक मलय सिंह से भी कराई. शिक्षक से बात होने के बाद छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया. हालांकि, छात्रों ने प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग अभी भी बरकरार रखी है.
 
प्रखंड प्रमुख ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, छात्रों के साथ मारपीट के आरोपों से घिरे प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय ने आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी छात्र के साथ मारपीट नहीं की. पिंकू पाण्डेय के मुताबिक, उनकी गाड़ी पर स्थानीय विधायक के लोगों ने हमला किया है. फिलहाल शिक्षक की वापसी के फैसले के बाद छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया है, लेकिन थाना परिसर में पथराव और प्रखंड प्रमुख के खिलाफ छात्रों के आरोपों को लेकर मामला अभी भी गर्म है.

MORE NEWS