JNU Professor Molested Girl Students: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कम से कम 10 स्टूडेंट्स ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) इन आरोपों की जांच कर रही है. प्रोफेसर पर अनुचित हरकतें करने और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया गया है.
स्टूडेंट्स ने दर्ज की शिकायत
लगभग एक महीने पहले दर्ज की गई शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि प्रोफेसर ने स्टूडेंट्स को अपने कैंपस स्थित आवास पर आयोजित समारोहों में आमंत्रित किया, जहां उन्होंने कथित तौर पर अनुचित यौन हरकतें कीं. इसके अलावा उन पर कक्षाओं के दौरान अश्लील टिप्पणियां करने का भी आरोप है. आईसीसी में प्रारंभिक शिकायत दर्ज होने के बाद, कई वरिष्ठ छात्र शिकायतकर्ताओं के समर्थन में सामने आए और प्रोफेसर के कथित अनुचित व्यवहार पर चिंता व्यक्त की. उनमें से कई ने प्रोफेसर के खिलाफ इसी तरह के आरोप भी लगाए.
‘Sexual Advances, Lewd Remarks’: 10 JNU Students Accuse Professor Of Harassment, ICC Probe Underway@SimranBabbar_05
— Aman Sharma (@AmanKayamHai_) September 6, 2026
JNU प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
आईसीसी फिलहाल आरोपों की जांच कर रही है. जेएनयू प्रशासन और कुलपति कार्यालय ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है. छात्र समुदाय ने भी अभी तक कोई अपडेट साझा नहीं किया है. यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि ICC की जांच किस चरण में पहुंची है और अब तक समिति की ओर से क्या कार्रवाई की गई है.