Live TV
Search
Home > देश > Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें फेफड़ों और श्वसन संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए पल्मोनरी विभाग में रखा गया है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Mobile Ads 1x1

Lal Krishna Advani Health Condition: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. 98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है. अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें फेफड़ों और श्वसन संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए पल्मोनरी विभाग में रखा गया है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर किसी अन्य गंभीर परेशानी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मई में भी अस्पताल में हुए थे भर्ती

इससे पहले मई 2026 में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. वहीं दिसंबर 2024 में भी उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उस दौरान न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की टीम ने उनका इलाज किया था. तब भी उनकी हालत स्थिर बताई गई थी.

भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं और पार्टी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले नेताओं में से एक हैं. उन्होंने 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक पार्टी की कमान संभाली.

आडवाणी ने केंद्र सरकार में गृह मंत्री के रूप में 1998 से 2004 तक और देश के उप-प्रधानमंत्री के रूप में 2002 से 2004 तक अपनी सेवाएं दीं. करीब तीन दशक तक सांसद रहने वाले आडवाणी 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी रहे थे.

कराची में हुआ था लालकृष्ण आडवाणी का जन्म

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के कराची में हुआ था. उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल में शिक्षा प्राप्त की. भारतीय राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे आडवाणी को भाजपा के विस्तार और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं में गिना जाता है.

MORE NEWS