Live TV
Search
Home > देश > Nagpur Crime: गर्दन टूटी, आंत फटी, खाना ना बनाने पर पति ने की ऐसी पिटाई; महिला की दर्दनाक मौत

Nagpur Crime: गर्दन टूटी, आंत फटी, खाना ना बनाने पर पति ने की ऐसी पिटाई; महिला की दर्दनाक मौत

Nagpur Crime: पुलिस के मुताबिक जब कृष्णकांत घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी यामिनी से खाना बनाने को कहा. यामिनी गणेशोत्सव से पहले डांस प्रैक्टिस के लिए जाने की तैयारी कर रही थी.उसने खाना बनाने से मना कर दिया और उनके बीच गरमागरम बहस हो गई.

Written By:
Last Updated: September 6, 2026 09:27:12 IST

Mobile Ads 1x1

Nagpur Crime: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उसने खाना बनाने से मना कर दिया था. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह घटना गुरुवार रात को झींगाबाई टाकली में उनके घर पर हुई. पुलिस ने आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के तौर पर की है.

पुलिस के मुताबिक कृष्णकांत रात 9:45 बजे घर लौटा. उसने अपनी पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा. यामिनी गणेशोत्सव से पहले डांस प्रैक्टिस के लिए जाने की तैयारी कर रही थी.उसने खाना बनाने से मना कर दिया, और उनके बीच गरमागरम बहस हो गई. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की लात और घूंसे से पिटाई कर दी. पुलिस ने पति को मर्डर के चार्ज में अरेस्ट कर लिया है.

हालत बिगड़ी तो ले गया हॉस्पिटल

पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान कृष्णकांत ने यामिनी की गर्दन पकड़ ली. उसने उसे कई बार घूंसा मारा और बेड पर फेंक दिया.जब यामिनी ने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की, तो कृष्णकांत दवा लेने बाहर चला गया.जब उसकी हालत बिगड़ी, तो कृष्णकांत यामिनी को हॉस्पिटल ले गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फ्रैक्चर और आंतों में चोट 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर और आंतों को गंभीर नुकसान का पता चला. रिपोर्ट में गला घोंटने और पेट में गंभीर चोटों के निशान भी मिले.

एक साल पहले UP से नागपुर आया था कपल

कृष्णकांत और यामिनी करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर आए थे. कृष्णकांत एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे, जबकि यामिनी हाउसवाइफ थीं. उनका एक बेटा और एक बेटी है.

MORE NEWS