Live TV
Search
Home > देश > Viral Video: ‘कौन हिंदू, कौन मुस्लिम…’ मराठी हिंदू के लिए पाकिस्तानी ने बनाई ‘बप्पा’ की मूर्ति, देखें वीडियो

Viral Video: ‘कौन हिंदू, कौन मुस्लिम…’ मराठी हिंदू के लिए पाकिस्तानी ने बनाई ‘बप्पा’ की मूर्ति, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति गणेश जी की मूर्ति पर पेंट कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है. यहां एक मुस्लिम पेंटर ने मराठी परिवार के लिए मूर्ति बनाई है.

Written By:
Last Updated: September 3, 2026 16:50:07 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Video: हिंदुस्तान में अक्सर त्योहारों में भाईचारा देखने को मिलता है. हिंदू मुस्लिम के त्योहारों में खुशियां मनाते और मुस्लिम लोग हिंदुओं के त्योहारों पर खुशियां मनाते नजर आते हैं. हालांकि पाकिस्तान में ऐसी तस्वीरें बहुत कम दिखाई देती हैं. पाकिस्तान मुस्लिम बहुल्य देश है, जहां से अक्सर हिंदुओं को परेशान करने की कहानियां और वीडियो सामने आती हैं. हालांकि कभी-कभी कुछ तस्वीरें खास होती हैं और एक संदेश दे जाती हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति गणपति बप्पा की मूर्ति को पेंट करता नजर आ रहा है. ये वीडियो @theamarprakash के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है. उन्होंने 01 सितंबर को इस वीडियो को शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि ये वीडियो पाकिस्तान का है और एक मुस्लिम आर्टिस्ट गणेश मठ मंदिर के अंदर गणपति बप्पा की मूर्ति को पेंट कर रहा है. ये मंदिर पाकिस्तान के कराची में महाराष्ट्रियन परिवार की तरफ से चलाया जा रहा है. 

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ

इस वीडियो को 117k लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं 1.4 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर 1600 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंसानियत ही सबसे अच्छा धर्म है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सभी धर्मों की इज्जत करनी चाहिए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गणपति बप्पा की मूर्ति काफी सुंदर है.’ एक ने लिखा, ‘मैं मुस्लिम हूं लेकिन मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.’ एक ने लिखा, ‘रोज़ी कहीं से भी मिलेगी लेकिन ये शिर्क वाला काम नहीं करेगा अल्लाह ने रिज़्क का वादा किया हज.’ एक ने लिखा, ‘पेशे और इबादत में फ़र्क है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा सिर्फ़ कराची में ही नहीं बल्कि पूरे अखंड भारत में हुआ था लेकिन हम चरमपंथियों को यह कैसे समझाएं?’ एक ने लिखा, मुंबई से कराची तक हर जगह बप्पा हैं.

कौन हैं अमर प्रकाश?

अमर प्रकाश कराची में अपनी पत्नी सुष्मिता प्रकाश निपेन्द्र और मां लीला प्रकाश के साथ रहते हैं. उनके फ़ेसबुक बायो के अनुसार, उन्होंने कराची, पाकिस्तान के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने सर सैयद यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है. उनके इंस्टा अकाउंट की बायो के अनुसार, वो मराठी हैं. वो अक्सर पाकिस्तान की जिंदगी के बारे में लोगों को शेयर करते रहते हैं. उन्होंने बीते साल भी गणपति बप्पा विसर्जन की कुछ वीडियोज शेयर की थीं.

MORE NEWS