50 Ki Umar Me Kitna Hona Chahiye BP: ब्लड प्रेशर का बढ़ना और घटना दोनों काफी खतरनाक होता है. इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. ये एक ऐसी बीमारी है जो हमारी लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से होती है और ब्लड प्रेशर दो तरह के होते हैं. पहला हाई ब्लड प्रेशर और दूसरा लो ब्लड प्रेशर.
जब हमारा बीपी 13 से 139 mm Hg हो तो वो हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है और जब हमारा बीपी 90 mm Hg से कम हो तो वो लो ब्लड प्रेशर माना जाता है. आइए अब जानते हैं कि 50 साल में कितना बीपी होना चाहिए और उससे कम हो तो क्या होगा.
कितना होता है नार्मल बीपी? (Kitna Hota Hai Normal BP)
बहुत से लोगों को नहीं पता होता है कि नार्मल बीपी कितना होता है तो हम आपको बता दें कि नार्मल बीपी 120/80 mmHg तक होता है और 140/90 से ज्यादा बीपी हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है. ब्लड प्रेशर हाई या लो दोनों ही खराब होता है. इससे शरीर में हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, चक्कर आना, बेहोशी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
50 साल की उम्र में कितना होता है बीपी?
बीपी की दिक्कत किसी को न हो तो ही ज्यादा अच्छा है, लेकिन बढ़ती उम्र में ये समस्या होने लगती है. 50 साल में पुरुषों का बीपी SBP 119.5 mm Hg और DBP 80.5 mm Hg होना चाहिए. वहीं महिलाओं का नार्मल बीपी 129/85 mmHg से 130/80 mmHg (सिस्टोलिक/डायस्टोलिक) माना जाता है. बीपी का बढ़ना घटना दोनों ही बेकार होता है इसलिए नार्मल रहे तो ज्यादा अच्छा है.
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण (High Blood Pressure Symptoms)
आज के समय में अक्सर लोग हाई बीपी से पीड़ित बोते हैं और जब ऐसा होता है तो शरीर में अलग लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे शरीर दर्द, नजर धुंधली और चक्कर आना. अधिकतर हाई बीपी की दिक्कत पुरुषों में होती है और महिलाओं में ज्यादा लो बीपी पाया जाता है.
उम्र के मुताबिक पुरुषों का बीपी
21 से 25 साल : SBP 120.5 mm Hg और DBP 78.5 mm Hg होना चाहिए.
26 से 30 साल: SBP 119.5 mm Hg और DBP 76.5 mm Hg होना चाहिए.
31 से 35 साल: SBP 114.5 mm Hg और DBP 75.5 mm Hg होना चाहिए.
36 से 40 साल: SBP 115.5 mm Hg और DBP 78.5 mm Hg होना चाहिए.
41 से 45 साल: SBP 115.5 mm Hg और DBP 78.5 mm Hg होना चाहिए.
46 से 50 साल: SBP 119.5 mm Hg और DBP 80.5 mm Hg होना चाहिए.
51 से 55 साल: SBP 125.5 mm Hg और DBP 80.5 mm Hg होना चाहिए.
56 से 60 साल: SBP 129.5 mm Hg और DBP 78.5 mm Hg होना चाहिए.
61 से 65 साल: या उससे अधिक: SBP 143.5 mm Hg और DBP 76.5 mm Hg होना चाहिए.
डिस्कलेमर – अगर आपको ज्यादा दिक्कत लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, यहां दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टी नहीं करता है.