Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > बालों के लिए वरदान है फिटकरी, ये है इस्तेमाल करने का सही तरीका, चमकदार बनेंगे बाल

बालों के लिए वरदान है फिटकरी, ये है इस्तेमाल करने का सही तरीका, चमकदार बनेंगे बाल

फिटकरी लगभग हर दूसरे घर में पाई जाती है. इसे अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग बालों के लिए भी इसे इस्तेमाल करते हैं, जिनका कहना है कि फिटकरी का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

Written By:
Last Updated: May 9, 2026 17:15:15 IST

Mobile Ads 1x1

Alum is Boon for Hair: आज के समय में हर कोई सुंदर, काले और घने बाल चाहता है. इसके लिए महंगे-महंगे शैंपू, ऑयल और कंडीशनर आजमाते हैं. इसके बावजूद बाल अच्छे नहीं हो पाते.  बहुत से लोगों का मानना है कि बालों में फिटकरी का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फिटकरी स्कैल्प के लिए काफी फायदेमंद होती है. ये खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने से काफी राहत दिलाती है. इसे लगाने से आपके बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे, लेकिन इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं इसे सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

गर्म पानी में मिलाएं फिटकरी 

फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लेकर उसका पाउडर बनाना है. इसे एक कप गर्म पानी में अच्छी तरह मिला लें. बालों को शैंपू करने के बाद इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. इसे कुछ देर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए. यह स्कैल्प को साफ करके बैक्टीरिया को कम करता है. साथ ही स्कैल्प को ठंडक देता है और डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाता है. 

नारियल तेल में मिलाएं फिटकरी

1 चम्मच फिटकरी को दो बड़े चम्मच हल्के गर्म नारियल तेल में मिलाएं. इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे 30-45 मिनट तक सिर में लगाकर छोड़ दें. अब बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. इसे आप सप्ताह में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत करता है.

ध्यान रखें ये बातें

फिटकरी को कभी भी सिर पर सीधे न लगाएं. इससे बालों के ड्राई होने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि कोई भी चीज इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर आपको किसी तरह की परेशानी होती है, तो तुरंत इसका इस्तेमाल करना रोक दें. अगर आप बालों को सही रखना चाहते हैं, तो फिटकरी का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. इससे बाल हेल्दी और मजबूत बने रहेंगे.

MORE NEWS