Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > पार्लर जाने की झंझट खत्म! बिना हीट के घर बैठे पाएं खूबसूरत कर्ली बाल, ये 5 देसी जुगाड़ कर देंगे कमाल

पार्लर जाने की झंझट खत्म! बिना हीट के घर बैठे पाएं खूबसूरत कर्ली बाल, ये 5 देसी जुगाड़ कर देंगे कमाल

Curly Hair Tips: क्या आप भी बिना पैसे खर्च किए और बिना बालों को नुकसान पहुंचाए खूबसूरत कर्ल्स पाना चाहते हैं? अगर हां, तो हर बार पार्लर जाने या महंगे हेयर कर्लर खरीदने की जरूरत नहीं है. दरअसल, बार-बार हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल रूखे, कमजोर और दोमुंहे हो सकते हैं.

Written By:
Last Updated: July 27, 2026 19:25:47 IST

Mobile Ads 1x1

Curly Hair Tips: क्या आप भी बिना पैसे खर्च किए और बिना बालों को नुकसान पहुंचाए खूबसूरत कर्ल्स पाना चाहते हैं? अगर हां, तो हर बार पार्लर जाने या महंगे हेयर कर्लर खरीदने की जरूरत नहीं है. दरअसल, बार-बार हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल रूखे, कमजोर और दोमुंहे हो सकते हैं. लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके ऐसे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी हीट के नैचुरल, सॉफ्ट और लंबे समय तक टिकने वाले कर्ल्स पा सकते हैं. खास बात यह है कि ये देसी हैक्स बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि उनकी खूबसूरती भी बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे घर बैठे सैलून जैसा कर्ली हेयर लुक पाया जा सकता है.

बिना हीट के कर्ली हेयर पाने के तरीके

1. रात में चोटी बनाकर सोएं: यह सबसे आसान और पुराना तरीका है. हल्के गीले बालों में दो या चार चोटी बनाकर रातभर छोड़ दें. सुबह चोटी खोलने के बाद उंगलियों से बालों को हल्का-सा सेट करें. इससे बालों में नेचुरल वेव्स और हल्के कर्ल्स नजर आते हैं.

2. मोजे या कपड़े की स्ट्रिप्स का यूज करें: अगर बड़े और बाउंसी कर्ल्स चाहिए तो बालों की छोटी-छोटी लटों को साफ सूती कपड़े या मोजे के चारों ओर लपेटकर बांध दें. कुछ घंटों या पूरी रात बाद इन्हें खोलें. बालों में बिना हीट के सुंदर कर्ल्स दिखाई देंगे.

3. एलोवेरा जेल से करें स्टाइलिंग: एलोवेरा जेल बालों को प्राकृतिक रूप से सेट रखने में मदद कर सकता है. हल्के गीले बालों पर थोड़ा एलोवेरा जेल लगाएं और बालों को हाथों से ऊपर की ओर हल्का-हल्का स्क्रंच करें. इससे कर्ल्स अधिक समय तक बने रह सकते हैं और बालों में चमक भी आती है.

4. ट्विस्ट बन ट्राई करें: बालों को दो या चार हिस्सों में बांटकर उन्हें ट्विस्ट करते हुए छोटे-छोटे बन बना लें. कुछ घंटों बाद जब इन्हें खोलेंगे तो बालों में नेचुरल कर्ल्स और वॉल्यूम दिखाई देगा. यह तरीका खासकर लंबे बालों पर अच्छा काम करता है.

5. सिल्क स्कार्फ या साटन कपड़े का यूज करें: रात में बालों को हल्का ट्विस्ट करके सिल्क स्कार्फ से बांध लें. इससे बाल उलझते नहीं हैं और सुबह उठने पर कर्ल्स ज्यादा समय तक टिके रहते हैं. साथ ही फ्रिज़ की समस्या भी कम होती है.

कर्ल्स को लंबे समय तक कैसे रखें?

बालों को बार-बार कंघी करने से बचें. कर्ल्स बनने के बाद चौड़े दांत वाली कंघी या सिर्फ उंगलियों से उन्हें सेट करें. बालों को मॉइस्चराइज रखने के लिए हल्का हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बाल मुलायम रहेंगे और कर्ल्स ज्यादा समय तक बने रहेंगे.

MORE NEWS