Akhil Hemadri Viral Video: बेंगलुरु के एक बिजनेसमैन ने अपने इलाके की गड्ढों से भरी सड़क को ठीक करने का बीड़ा उठाया. लेकिन मरम्मत करवाने का उनका अनोखा तरीका इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बिजनेसमैन अपनी चमचमाती पोर्शे कार से उतरता है. और फिर अपनी गाड़ी के ऊपर ही सीमेंट, बालू और गिड्डी का मिश्रण बनाकर मसाला तैयार करती है और फिर उससे सड़क का गड्ढा भरने लगता है. जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
इस बिजनेसमैन का नाम अखिल हेमाद्री बताया जा रहा है. उनके इस सराहनीय कार्य के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है.
महंगी कार के बोनट पर मिलाया सीमेंट
वायरल वीडियो में दिखे बिजनेसमैन अखिल हेमाद्री को इस बात के लिए खूब तारीफ़ मिली कि उन्होंने सरकार के दखल का इंतज़ार नहीं किया, बल्कि बिना किसी सरकारी मदद के सड़क के खराब हिस्से को खुद ही ठीक कर दिया. लेकिन, असली ध्यान उनकी लग्जरी लाल रंग की पोर्श कार पर गया. हेमाद्री ने मरम्मत के लिए सीमेंट मिलाने के लिए अपनी इस महंगी कार के बोनट का इस्तेमाल किया. गड्ढा भरने के बाद बिजनेसमैन ने बोनट पर लगी एक प्रोटेक्टिव शीट हटा दी, जिससे पता चला कि पोर्श कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. इस स्टंट को देखकर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सोशल मीडिया यूजर्स सोचने लगे कि कहीं यह सब एक पीआर स्टंट तो नहीं था.
INDIA IS NOT FOR BEGINNERS
A viral video from Bengaluru has left viewers both stunned and divided after a man was seen repairing a pothole-ridden road in an unconventional and controversial manner.
The clip features Bengaluru-based entrepreneur Akhil Hemadri, who appears to… pic.twitter.com/nsxvlpvomV
— New Bharat Speaks 🇮🇳 (@Vishwas1228) April 20, 2026
अखिल हेमाद्री ने क्या लिखा?
वायरल वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हर इंसान को अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हमें हर चीज़ के लिए हमेशा सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. हमारा देश बहुत ज़्यादा आबादी वाला है और बदलाव सिर्फ़ सरकार की कोशिशों से नहीं आ सकता. इसके अलावा, उन्होंने आगे लिखा कि असली बदलाव तब आता है, जब हममें से हर कोई अपना-अपना फ़र्ज़ निभाता है. हालांकि अखिल हेमाद्री ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह से मेरी कंपनी के ब्रांड को प्रमोट करने और कार की सुरक्षा के लिए PPF की मज़बूती दिखाने के लिए बनाया गया था.
उन्होंने आगे कहा कि बिजनेस से हटकर इस पीआर स्टंट में एक संदेश भी छिपा है. अगर हम अपनी चीज़ों की हिफ़ाज़त करें, अपने आस-पास का ध्यान रखें और ज़िम्मेदारी से काम करें तो हम एक ज़्यादा साफ़-सुथरा और बेहतर देश बना सकते हैं.
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है. जिसमें एक तरफ कई यूजर्स ने इस पहल की तारीफ की और लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस स्टंट के पीछे की सोच की आलोचना की. इसके बाद अखिल हेमाद्री ने इस वायरल वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है.