बेंगलुरु में रैपिडो की एक अजीबोगरीब सवारी ने एक महिला को हैरान कर दिया है. यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
महिला ने बताया कि उसने राइड-हेलिंग ऐप के ज़रिए बाइक बुक की, ड्राइवर के आने पर उसे अपना राइड पिन दिया और हेलमेट भी पहन लिया. लेकिन बाइक पर बैठने से पहले ही, ड्राइवर ने कथित तौर पर यात्रा शुरू कर दी और उसे वहीं छोड़कर चला गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
बाद में महिला ने हेलमेट पहने अपनी एक तस्वीर और राइड के दौरान का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए X पर इस घटना को शेयर किया. उसके अनुसार, बेंगलुरु का ड्राइवर लगभग 10 मिनट तक गाड़ी चलाता रहा, मानो उसे इस बात का एहसास ही न हो कि उसका यात्री उसके पीछे नहीं बैठा है.
my rapido driver arrived, i gave him my pin, wore his helmet, and next thing i know, he’s started the trip and driven off WITHOUT ME??? he’s been driving for the past 10 minutes without realizing there’s nobody behind him what the hell man 😭😭 https://t.co/wn7aNXux3f
— retired sports fan (@kreepkroop) September 24, 2026
उस क्षण का वर्णन करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरा रैपिडो ड्राइवर आया, मैंने उसे अपना पिन दिया, उसका हेलमेट पहना, और अगली ही पल मुझे पता चला कि उसने यात्रा शुरू कर दी है और मुझे बिना बताए ही गाड़ी लेकर चला गया है???” स्थिति और भी पेचीदा हो गई जब ड्राइवर गाड़ी चलाता रहा.
नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई और यूजर्स ने खूब कमेंट किए. एक व्यक्ति ने मजाक में कहा, “वह तुमसे ज्यादा जल्दी में है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “उन्हें किसी न किसी समय अपनी गलती का एहसास जरूर हुआ होगा, लेकिन वापस आना इतना शर्मनाक है कि उन्होंने पहाड़ों में जाकर एक साधु की तरह जीवन बिताने का फैसला किया है.”
बेंगलुरु के ही एक यूजर ने उबर बाइक के साथ हुए अपने ऐसे ही अनुभव को याद करते हुए कहा, “मुझे याद है उबर बाइक में मेरे साथ भी बिल्कुल यही हुआ था… और मैं सोच रहा था कि उसका हेलमेट कैसे लौटाऊं… इसलिए मैंने उसे पास की दुकान पर छोड़ दिया और दूसरी बाइक बुक कर ली. मुझे लगा कि ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही हुआ है… समझ नहीं आता ये लोग क्या कर रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने कहा, “मुझे खुशी है कि ऐसा अनुभव करने वाला मैं अकेला नहीं हूं, लेकिन मेरा अनुभव कार में हुआ था, बाइक चलाते समय अपनी सवारी को भूल जाना वाकई पागलपन है.”
डिस्क्लेमर: यह लेख यूजर द्वारा निर्मित सामग्री पर आधारित है. मूल पोस्ट में किए गए दावों का News द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया गया है.