Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बारात में बज रहा था DJ, इंसानियत निभाने उतरा दूल्हा, शादी के जोड़े में किया ऐसा काम कि जीत लेगा दिल

बारात में बज रहा था DJ, इंसानियत निभाने उतरा दूल्हा, शादी के जोड़े में किया ऐसा काम कि जीत लेगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक दूल्हा अचानक अपनी बारात रोक बाइक का पंचर बनाने लगा. इसे देख आसपास के लोग हैरान हो गए. जानिए पूरा मामला.

Written By: Kamesh Dwivedi
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-21 15:57:31

Mobile Ads 1x1

Groom Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा धूमधाम से अपनी बारात लेकर जा रहा था. तभी वह बीच सड़क पर अपनी बारात रोकता है और अनजान व्यक्ति की बाइक का पंचर बनाने लगता है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं. देखें वीडियो और समझे पूरी बात. 

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा शेरवानी पहने और साफा लगाए हुए दुपहिया गाड़ी का पंचर बनाता दिख रहा है. बात ये है कि दूल्हा बारात लेकर जा रहा था और सभी बाराती DJ के गाने पर धूमधाम से नाच गा रहे थे. इसी बीच उसकी नजर एक मोटरसाइकिल पर पड़ी, जिस पर एक व्यक्ति अपनी मां को हॉस्पिटल ले जा रहा था और बाइक पंचर हो गई थी. बिना कुछ सोचे-समझे, दूल्हा नीचे उतरा, अपनी आस्तीनें ऊपर चढ़ाईं और बाइक ठीक करने में जुट गया. देखा जा सकता है कि वह अपनी शादी की पोशाक में है. फिर भी एक अजनबी की मां को डॉक्टर तक पहुंचाने में मदद करने के लिए दूल्हा बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाया. 

क्या बोल रहे नेटिजंस?

इस  वीडियो को देख नेटिजंस तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. एक यूजर ने बोला- ‘वह तो सब ठीक है अच्छी बात है लेकिन पंचर का सामान कहां से आया या फिर मोटरसाइकिल वाला लेकर चल रहा था या फिर दूल्हे के पास था कुछ समझ में नहीं आया.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘मानवता के वीर यही लोग हैं. ऐसे लोगों के लिए यूं ही सर झुक जाता है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘मानवता को चरितार्थ किया। बहुत ही सराहनीय कार्य वक्त पर मददगार बने. हृदय से धन्यवाद.’ इसके अलावा अन्य लोग भी उसके रवैये की तारीफ कर रहे हैं.

Tags:

MORE NEWS