Kohinoor Diamond Bad Luck: अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान मामदानी (Zohran Mamdani) ने ब्रिटेन के राजा से बड़ी मांग करते हुए कहा कि वह मुलाकात के दौरान भी कहेंगे कि भारत को उसका कोहिनूर लौटाएं. इसके बाद से कोहिनूर हीरा (Koh-i-noor) फिर चर्चा में आ गया है. दुनियाभर में अपने बड़े आकार और कट के लिए मशहूर कोहिनूर हीरा के बारे में कहा जाता है कि शुरुआत में यह करीब 793 कैरेट का था और फिलहाल यह 105.6 कैरेट का ही रह गया है. खोज के साथ ही इसका इतिहास बेहद ही रोचक रहा है. कोहिनूर हीरा के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह श्रापित है और यह जिसके बाद होता है उसे बर्बाद करता है. एक तरह से यह सत्य भी है, क्योंकि जब से यह ब्रिटेन के बाद गया वहां पर लगातार हर क्षेत्र में गिरावट आई है. करीब 100 सालों के दौरान ब्रिटेन ना तो शक्तिशाली देश रह गया है और ना ही अब उसकी आर्थिक स्थिति ही ठीक है.
ना खरीदा गया और ना ही बेचा गया कोहिनूर
ऐतिहासिक प्रमाणों पर यकीन करें तो गोलकुंडा (आंध्र प्रदेश) की खान से निकला कोहिनूर हीरा का करीब 800 साल की इतिहास है. इसके बारे में यह कथन मशहूर है कि यह ना कभी बेचा गया और ना ही इसे खरीदा गया. इसे या तो गिफ्ट के तौर पर दिया गया या फिर युद्ध में जीतने के बाद इस पर कब्जा किया गया. 800 सालों के दौरान कोहिनूर हीरा एक राजा से दूसरे राजा के पास घूमता रहा है और फिलहाल यह ब्रिटेन के पास है. दरअसल, कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के शाही ताज का हिस्सा है और फिलहाल किंग चार्ल्स तृतीय और महारानी कॉन्सोर्ट कैमिला की विरासत का हिस्सा है.
नादिर शाह ने दिया था कोहिनूर नाम
इतिहासकार मानते हैं कि पहली बार नादिर शाह ने ही इस हीरे को कोहिनूर नाम दिया था और सैकड़ों साल भी इसे इसी नाम से बुलाया जाता है. फारसी शब्द कोहिनून का शाब्दिक अर्थ होता है-रोशनी का पहाड़. नादिर शाह के दरबारी लेखक मोहम्मद काजिम मारवी की मानें तो अगर कोई शख्स चारों दिशाओं और ऊपर की ओर पत्थर फेंके. इसके बाद जहां-जहां पत्थर गिरें उस पूरे दायरे को सोने से भर दिया जाए तो भी इसकी कीमत कोहिनूर के बराबर नहीं होगी. इसका मतलब यह है कि कोहिनूर हीरा बेशकीमती है.
भटकता रहा है कोहिनूर हीरा
कहा जाता है कि कोहिनूर हीरा जिसके पास भी रहता है वह बर्बाद हो जाता है. सैकड़ों सालों के दौरान का इतिहास भी इसकी पुष्टि करता है. कोहिनूर हीरा एक शासक से दूसरे शासक के पास सैकड़ों सालों के दौरान पहुंचा है. सबसे पहले कोहिनूर हीरा मुगल शासकों के पास पहुंचा. इसके बाद अफगानिस्तान से पंजाब और अब ब्रिटेन के शाही परिवार के पास है.
क्या श्रापित है कोहिनूर हीरा
कोहिनूर हीरा के बारे में कहा जाता है कि यह श्रापित है और रोचक यह है कि यह खूबसूरत महिलाओं/खूबसूरत युवतियों को को ही रास आता है. इसके बारे में यह मशहूर है कि पुरुष के बाद अगर यह हीरा गया तो उसकी तबाही तय है. पुरुष परेशान रहता है और फिर उसके साथ दिक्कत शुरू हो जाता है. ब्रिटिश राजा की बात करें तो डायना से लेकर अब तक इस परिवार के साथ कुछ खास अच्छा नहीं हुआ है. अब खुलासा हुआ है कि किंग चार्ल्स कैंसर से पीड़ित है. पूरे ब्रिटेन की बात करें तो एक दौर में सबसे बड़ा शासक हुआ था और अब वह मामूली सा देश बनकर रह गया है.