Love Rashifal 21 April 2026: मोहब्बत में कौन कहेगा I LOVE YOU, किस गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच होगी ‘तीसरे’ की एंट्री; पढ़ें मेष से मीन तक की लव लाइफ
Today Love Rashifal 21 April 2026: कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
मेष राशि के जातक मंगलवार को अपनी लव पार्टनर के साथ सुबह से शाम तक रहेंगे. दोपहर में फिल्म और शाम को नहीं एकांत में बैठकर एंजॉय करेंगे. पति पत्नी के बीच रिश्ते खराब हो सकते हैं. शादीशुदा जातक किसी बात पर लड़ेंगे. लेकिन शाम तक मामला शांत हो जाएगा.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
वृषभ राशि के जातक दिनभर खुशहाल रहेंगे. सिंगल राशि के जातकों के जिंदगी में प्यार एंट्री करने वाला है. वह आपकी जिंदगी को खुशियों से भर देगा. यह पूरा सप्ताह आप उसके साथ रोजाना बिताएंगे और यह लम्हा आपके कई महीनों तक याद रहेगा. लव पार्टनर मंगलवार को मिल नहीं पाएंगे. इसकी कसक उन्हें रहेगी.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
मिथुन राशि के जातक की जिंदगी मिली जुली रहेगी लव लाइफ बेहद सामान्य रहेगी वह किसी बात को लेकर आपसे खफा है और आज और आपके बीच अनुबंध शुरू हो चुकी है याद रखिए शक जो है रिश्तो को बर्बाद कर देता है तो उसे क्लियर करें क्या दिक्कत है पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे
कर्क दैनिक लव राशिफल
कर्क राशि के जातक एक दूसरे से बहुत दूर हैं. विदेश में होने की वजह से आपकी मुलाकात फिलहाल संभव नहीं है. हां जुलाई में मुलाकात का योग बन रहा है और इसी साल आपकी शादी भी हो सकती है. सोशल मीडिया और अन्य साधनों से आप एक दूसरे से जुड़े रहेंगे. यह सत्य है कि प्यार का एहसास होता है कोई जरूरी नहीं की मुलाकात हो.
सिंह दैनिक लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों की जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है. लव लाइफ बेहद सामान्य रहेगी. सिंह राशि के जातकों की मुलाकात मंगलवार को नहीं होगी. इस बात का गुस्सा लव पार्टनर के मन में रहेगा. कोशिश करें कि फोन पर या सोशल मीडिया बात करके इस मसले को सुलझाएं. सिंगल को उनका प्यार मंगलवार को नहीं मिलेगा. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे.
कन्या दैनिक लव राशिफल
कन्या राशि के जातक यानी लव पार्टनर आपस में मिल नहीं पाएंगे. आप दोनों समझदार हैं. आप जानते हैं कि आपकी प्राथमिकता क्या है? इस वीकेंड पर आप बाहर घूमने जा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच संबंधों में और सुधार होगा. सिंगल की लाइफ बहुत शानदार रहेगी. शाम को दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे.
तुला दैनिक लव राशिफल
तुला राशि के सिंगल जातकों के लिए शादी के रिश्ते आएंगे. इस साल आपकी शादी का योग बन रहा है. कोशिश करें कि शादी कर डालें. सिंगल की शाम को एक ऐसे शख्स से मुलाकात होगी जिसे वह पसंद करने लगेंगे. लेकिन रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले जांच परख करें. पति-पत्नी दोनों खुश रहेंगे.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक कोशिश करें कि लव पार्टनर से मुलाकात करें. आपके बीच कुछ मतभेद हैं तो उन्हें दूर करना बहुत जरूरी है. सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री में अभी समय है. अभी समय है अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. आपकी जिंदगी में लव की एंट्री अभी नहीं हो रही है. यानी लव पार्टनर नहीं आने वाला है.
धनु दैनिक लव राशिफल
धनु राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा. खासतौर से लव लाइफ के लिहाज से दिन बहुत शानदार रहेगा. आप ना केवल मुलाकात करेंगे, बल्कि भविष्य की योजना और फैमिली प्लानिंग पर भी चर्चा करेंगे. शादी का योग है. अगले एक महीने के भीतर आप परिणय सूत्र में बन जाएंगे. पति-पत्नी कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं. यह योजना सफल होगी.
मकर दैनिक लव राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा नहीं है. आप दोनों के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो चुकी है. इसके चलते आपका पार्टनर शक कर रहा है. शक को दूर करना जरूरी है. अगर आप इस रिश्ते से निकलना चाहते हैं तो बातचीत करके निकल सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
कुंभ राशि के लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी. शाम तक अपनी लव पार्टनर से मुलाकात करें. यह बहुत जरूरी है. कुछ बातें हैं दिल में जो उसको करनी है वरना दिल की बात दिल में रही तो फिर आपके लिए दिक्कत हो सकती है. सिंगल राशि के जातक शाम तक किसी को प्रपोज करेंगे. वह आपके दफ्तर में ही काम करता है.
मीन दैनिक लव राशिफल
मीन राशि के जातक यानी लव पार्टनर अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं. ऐसे में मुलाकात का कोई योग नहीं है, लेकिन रिश्तों में गर्माहट लाने के लिए फोन या सोशल मीडिया के जरिए जरूर जुड़े रहें. यह बहुत जरूरी है कि पति-पत्नी शाम को जन्मदिन के बहाने कहीं फिल्म देखना या फिर बाहर घूमने जाएंगे.