Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: नंबर 1 पर किसका नाम? सामने आई टॉप 5 सेलेब्स की लिस्ट, फैंस के बीच बढ़ी चर्चा

Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: नंबर 1 पर किसका नाम? सामने आई टॉप 5 सेलेब्स की लिस्ट, फैंस के बीच बढ़ी चर्चा

 Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज 6 सितंबर 2026 को हुआ और शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली.  शुरुआत से ही घर में ड्रामा, टास्क और कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. इसी बीच पहले हफ्ते की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी को लेकर एक लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में उन कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली. खास बात यह है कि सिंगर काजी तौकीर ने नंबर-1 स्थान हासिल किया है. वहीं स्काउटओपी और गुल्लू भी टॉप तीन में अपनी जगह बनाने में सफल रहे.  

Last Updated: September 24, 2026 | 4:06 PM IST
arishfa khan - Photo Gallery
1/5

नंबर 5 - अरिश्फा खान

सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी की इस लिस्ट में अरिश्फा खान पांचवें नंबर पर हैं. शो में एंट्री से पहले ही उनकी सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग रही है. बिग बॉस के घर में उनकी मौजूदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है.

kanika mann - Photo Gallery
2/5

नंबर 4 - कनिका मान

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने टॉप 5 में चौथा स्थान हासिल किया है. शो में उनकी एक्टिविटी और घर के बाकी सदस्यों के साथ समीकरणों पर दर्शकों की नजर बनी हुई है.

gullu - Photo Gallery
3/5

नंबर 3 - गुल्लू

कुशल तंवर उर्फ गुल्लू इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. पहले ही हफ्ते में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और सोशल मीडिया पर भी उनका नाम चर्चा में रहा है.

scout op - Photo Gallery
4/5

नंबर 2 - स्काउटओपी

गेमिंग और डिजिटल दुनिया में लोकप्रिय स्काउटओपी यानी तन्मय सिंह दूसरे नंबर पर हैं. बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री के बाद से ही उनका गेम और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ समीकरण दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

qazi touqeer - Photo Gallery
5/5

नंबर 1 - काजी तौकीर

पहले हफ्ते की इस सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी लिस्ट में काजी तौकीर नंबर-1 पर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी एनर्जी, अलग अंदाज और घर में लगातार नजर आने वाली मौजूदगी ने उन्हें शुरुआती दौर में खूब चर्चा दिलाई है. हालांकि यह सोशल मीडिया ट्रेंड पर आधारित सूची है और आगे के हफ्तों में इसमें बदलाव हो सकता है.

More News