Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तड़प-तड़प के एक्टर्स के बच्चों ने तोड़ा दम, कभी पतंग उड़ाते, तो कभी बीमारी से गई जान, एक किस्सा सुन रह जाएंगे दंग

तड़प-तड़प के एक्टर्स के बच्चों ने तोड़ा दम, कभी पतंग उड़ाते, तो कभी बीमारी से गई जान, एक किस्सा सुन रह जाएंगे दंग

Bollywood Actors Kids Died at Early Age: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके बच्चों ने कम उम्र में ही दुनिया छोड़ दी. इस गम के कारण एक्टर और एक्ट्रेस की लगभग पूरी दुनिया उजड़ गई थी. उनके ऊपर सबसे बड़ा दुख तब आया, जब जिन बच्चों के इर्द-गिर्द उनकी जिंदगी गूंजती थी और अचानक उनकी मौत से उनका समय थम सा गया था. जिस बच्चे के जन्म पर उन्होंने खुशियां मनाईं, उसी बच्चे के जाने के बाद वो गम में तब्दील हो गईं.

Last Updated: April 27, 2026 | 5:10 PM IST
Govinda-Sunita Daughter - Photo Gallery
1/6

गोविंदा की 3 महीने की बेटी

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा ने बेटी के साथ बेहद कम समय बिताया और उन्होंने अपनी बेटी को तीन ही महीनों में खो दिया. बताया जाता है कि बच्ची के फेफड़े डेवलेप नहीं हो पाए थे, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी.

Prakash Raj lost 5 Year Son - Photo Gallery
2/6

प्रकाश राज ने खोया 5 साल का बेटा

साउथ सुपरस्टार और कांग्रेस नेता प्रकाश राज के बेटे सिद्धू की मौत 5 साल की उम्र में हो गई थी. बताया जाता है कि वो पतंग उड़ाते समय ऊंचाई से गिर गया था. इससे उसे गंभीर चोटें आ गई थीं. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Divya Seth Loses 20-Year-Old Daughter - Photo Gallery
3/6

दिव्या सेठ ने खोई 20 साल की बेटी

एक्ट्रेस दिव्या सेठ की बेटी मिहिका शाह ने 20 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, मिहिका को तेज बुखार आया और फिर हार्ट अटैक, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

Moushumi Chatterjee's Daughter Passes Away - Photo Gallery
4/6

मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन

मौसमी चैटर्जी की 45 वर्षीय बेटी पायल की मौत हो गई थी. वे डायबिटीज से पीड़ित थीं और वो मौत से पहले दो साल कोमा में रहीं. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Shekhar Suman loses 11-year-old son - Photo Gallery
5/6

शेखर सुमन ने खोया 11 साल का बेटा

एक्टर शेखर सुमन के बेटे आयुष की 11 साल की उम्र में मौत हो गई थी. कहा जाता है कि वो गंभीर बीमारी से ग्रसित था. बेटे की मौत के बाद एक्टर की आस्था भगवान से खत्म हो गई थी, जिसके कारण उन्होंने भगवान की मूर्तियां फेंक दी थीं.

Kabir Bedi Loses 25-Year-Old Son - Photo Gallery
6/6

कबीर बेदी ने खोया 25 साल का बेटा

एक्टर कबीर बेदी ने अपने 25 साल के बेटे सिद्धार्थ को खो दिया था. कहा जाता है कि सिद्धार्थ बेदी ने 1997 में सुसाइड किया था. उसे सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी हो गई थी. इसके कारण उसने सुसाइड नोट लिखा, 'अंत में मैं ये जंग जीत नहीं सका और ये मेरी जिंदगी की शायद सबसे बड़ी ट्रैजिडी है.'

More News