Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • खलनायक रिटर्न्स ही नहीं, ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘भूल भुलैया’ तक; इन फिल्मों के सीक्वल आने में लग गए कई साल

खलनायक रिटर्न्स ही नहीं, ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘भूल भुलैया’ तक; इन फिल्मों के सीक्वल आने में लग गए कई साल

Bollywood Sequel: हाल ही में संजय दत्त की 33 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साहित है. लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके पहले भाग ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि लोग उसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करने लगे. लेकिन इन फिल्मों के सीक्वल आने में कई साल लग गए.

Last Updated: April 27, 2026 | 3:43 PM IST
Khalnayak Returns - Photo Gallery
1/6

खलनायक रिटर्न्स

तरसाल 1993 में संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'खलनायक' रिलीज हुई थी. अब 33 साल बाद फिल्म के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें संजय दत्त उसी डरावने और खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे हैं.

metro in dino - Photo Gallery
2/6

मेट्रो इन दिनों

साल 2007 में लाइफ इन ए मेट्रो फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे. साल 2025 में फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ. इस फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया था.

border 2 - Photo Gallery
3/6

'बॉर्डर 2'

जेपी दत्ता की ऐतिहासिक वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 2026 में रिलीज हुआ. पहली पार्ट साल 1997 में रिलीज़ हुई थी, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी. पहले पार्ट में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नजर आए थे. दोनों फिल्मों के बीच 28 साल का अंतर रहा.

Gadar 2 - Photo Gallery
4/6

गदर 2: द कथा कंटिन्यूज़

2002 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में अमरीश पुरी, अमीशा पटेल और सनी देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. निर्देशक अनिल शर्मा ने अगस्त 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2: द कथा कंटिन्यूज़' के साथ इतिहास रच दिया.

bhool bulaiyaa 2 - Photo Gallery
5/6

भूल भुलैया 2

अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया' (2007) बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने वाली और सबसे लोकप्रिय भारतीय हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है. करीब 15 साल इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ था. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने अभिनय किया था.

hera pheri 3 - Photo Gallery
6/6

हेरा फेरी 3

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अभिनीत हेरा फेरी फिल्म ने इतिहास रच दिया. साल 2000 में इसका पहला पार्ट में रिलीज हुआ था. और दूसरा भाग साल 2006 में रिलीज हुआ था. अब इसके तीसरे पार्ट को लोगों को इंतजार है.

More News