Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी 2000-3000 रुपये में की मॉडलिंग, अब करोड़ों में करती हैं कमाई, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बनाई पहचान

कभी 2000-3000 रुपये में की मॉडलिंग, अब करोड़ों में करती हैं कमाई, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बनाई पहचान

Nayanthara: आज नयनतारा का नाम साउथ इंडियन सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिनकी एक झलक ही फिल्म को खास बना देती है. बड़े बजट की फिल्मों से लेकर महिला केंद्रित कहानियों तक, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. उनकी शुरुआत बिल्कुल साधारण थी. कभी मॉडलिंग के एक असाइनमेंट के लिए उन्हें सिर्फ 2000 से 3000 रुपये मिले थे. 

Last Updated: August 26, 2026 | 4:30 PM IST
Nayanthara Net Worth - Photo Gallery
1/6

नयनतारा की नेटवर्थ

जो शुरुआत में 2000 से 3000 रुपये के लिए मॉडलिंग असाइनमेंट साइन करती थीं. आज वही नयनतारा करोड़ों की कमाई करने वाली टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो वे 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. वे एक फिल्म के लिए 10 करड़ रुपये और विज्ञापन के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

A journey that began with modeling - Photo Gallery
2/6

मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर

नयनतारा का फिल्मी दुनिया में आने का कोई इरादा नहीं था. वह शुरुआत में मॉडलिंग कर रही थीं. हाल ही में पर्ल माणे के साथ बातचीत में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उनका पहला असाइनमेंट 'वनिता' मैगजीन के कवर शूट से जुड़ा था. उन्हें एक फैशन प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था और इस काम के बदले करीब 2000 से 3000 रुपये मिले थे. उस समय शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि मॉडलिंग का यह छोटा सा काम आगे चलकर उन्हें भारतीय सिनेमा की बड़ी स्टार बना देगा.

One photo changed Nayanthara's fortunes - Photo Gallery
3/6

एक फोटो ने बदल दी किस्मत

नयनतारा की तस्वीर जब 'वनिता' मैगजीन में छपी, तो फिल्ममेकर सत्यन अंथिकाड की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने नयनतारा को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया. साल 2003 में नयनतारा ने मलयालम फिल्म 'मनस्सिनाक्कारे' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने 'विस्मयथुम्बथु’ और ‘नट्टुराजवु’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, उनका सफर यहीं नहीं रुका.

Tamil films brought major recognition - Photo Gallery
4/6

तमिल फिल्मों ने दिलाई बड़ी पहचान

साल 2005 में नयनतारा ने फिल्म ‘अय्या’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया. इसके बाद उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'चंद्रमुखी' में काम करने का मौका मिला. यह फिल्म उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हुई. इसके बाद नयनतारा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया. इसके बाद उन्होंने लगातार एक के बाद एक फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने एक्शन फिल्मों में भी काम किया.

Bollywood debut with 'Jawan' - Photo Gallery
5/6

'जवान' से बॉलीवुड में एंट्री

साउथ में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद नयनतारा ने बॉलीवुड का रुख किया. साल 2023 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया. फिल्म की सफलता ने उन्हें देशभर के दर्शकों के बीच पहचान दिलाई. इसके बाद उनकी गिनती उन अभिनेत्रियों में होने लगी, जिनकी लोकप्रियता सिर्फ किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है.

Nayanthara is now part of big projects - Photo Gallery
6/6

अब बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं नयनतारा

नयनतारा का करियर आज उस मुकाम पर है, जहां वह बड़े सितारों और बड़े बजट की फिल्मों का हिस्सा हैं. 26 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स का हिस्सा हैं. वहीं आने वाले समय में वे कविन के साथ तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'Hi' में नजर आएंगी. विष्णु एडवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है.

More News