16 October OTT Release: इस हफ्ते OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. अगर आप घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो 16 अक्टूबर आपके लिए खास हो सकता है. इस हफ्ते सस्पेंस, क्राइम, एक्शन से लेकर हॉरर तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज चर्चा में हैं. ऐसे में अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं 16 अक्टूबर को OTT पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है और इन्हें आप कहां देख सकते हैं…
जीत की जिद
16 अक्टूबर को हिंदी एक्शन और ड्रामा पसंद करने वालों के लिए जीत की जिद रिलीज होने वाली है. ये ZEE5 पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को विशाल मंगलूरकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अमित साध, अमृता पुरी और सुशांत सिंह नजर आएंगे. यह कारगिल युद्ध के नायक और भारतीय सेना के पूर्व विशेष बल अधिकारी मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है.
मास्टरप्लान
16 अक्टूबर को क्राइम-कॉमेडी फिल्म मास्टरप्लान रिलीज होने वाली है. ये चोरी की एक बड़ी योजना और उलझे हुए रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. ये थॉमस विंसेंट द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म है. फिल्म में स्टेनली टुची, सिमोना तबस्को और विक्टर बेलमोंडो नजर आएंगे. यह एक हीस्ट (डकैती) फिल्म है, जो एक बिछड़े हुए परिवार और उनकी सबसे बड़ी चोरी की योजना के इर्द-गिर्द घूमती है.
ईविल डेड बर्न
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है. 16 अक्टूबर को ईविल डेड बर्न रिलीज होने वाली है. ये ZEE5 पर रिलीज होने वाली है. यह 'ईविल डेड' फ्रैंचाइज़ी की छठी फिल्म है और 2023 में आई 'ईविल डेड राइज़' का सीक्वल है. ये सेबेस्टियन वैनिसेक ने डायरेक्ट की है.
सैक्रिफाइस
16 अक्टूबर को थ्रिलर फिल्म सैक्रिफाइस रिलीज होने वाली है. ये सस्पेंस और ड्रामा वाली कहानियां पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. भारत में इस फिल्म को विशेष रूप से Lionsgate Play पर देखा जा सकेगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह Netflix पर रिलीज हो रही है. फिल्म में मार्वल स्टार क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक मुख्य भूमिका है. इस फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन मशहूर फिल्ममेकर रोमेन गाव्रास (Romain Gavras) ने किया है.
तेनजिंग
16 अक्टूबर को बायोग्राफिकल ड्रामा तेनजिंग रिलीज होने वाली है. यह फिल्म नेपाली-भारतीय शेरपा तेनजिंग नोर्गे और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी की कम ज्ञात और सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1953 में पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर इतिहास रचा था. फिल्म में गेंडन फुंटसोक और टॉम हिडलस्टन मुख्य भूमिका में हैं.