जब फिल्मों पर पानी की तरह बहाया गया पैसा! 27 अरब रुपये में बनी मूवी, जानिए दुनिया की सबसे महंगी फिल्में
Most Expensive Movies: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसी फिल्में बनती हैं, जिसके लिए निर्माता पानी की तरह पैसा बहाते हैं. कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिनके ऊपर करोड़ों-अरबों रूपये तक खर्च किए गए हैं. आज हम आपको दुनिया में बनी सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट बताएंगे. इसमें, तो एक ऐसी फिल्म है, जिसे 27 अरब रुपये में तैयार किया गया था. चलिए जानते हैं.
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स
रॉब मार्शल के निर्देशन में साल 2011 में फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' रिलीज हुई थी. फिल्म में जॉनी डेप ने कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म का बजट कथित तौर पर 378.5 मिलियन डॉलर था. साथ ही आपको बता दें कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 55,500,000 डॉलर कमाए थे.
टाइटैनिक
साल 1997 में जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइटैनिक' रिलीज हुई थी. फिल्म में जैक और रोज की प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म को 200 मिलियन डॉलर में तैयार किया गया था.
जॉन कार्टर
एंड्रयू स्टैंटन द्वारा निर्देशित फिल्म 'जॉन कार्टर' का बजट 263.7 मिलियन डॉलर था. फिल्म की कहानी 'ए प्रिंसेस ऑफ मार्स' (1917) पर आधारित है. इसमें जॉन कार्टर द्वारा बार्सूम में विरोधी राज्यों में फैली नागरिक अशांति को शांत करने के प्रयासों को खूबसूरती से दर्शाया गया है.
एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया
साल 2023 में पेटन रीड के निर्देशन में यह फिल्म रिलीज हुई थी. इसे 330 मिलियन डॉलर में तैयार किया गया था.
हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस
हैरी पॉटर हालीवुड की एक ऐसी फिल्म है, जिसने सबका दिल जीत लिया था. यह फिल्म सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में गिनी जाती है. डेविड येट्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस' को 250 मिलियन डॉलर में निर्मित किया गया था.
एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन
साल 2015 में जॉस व्हीडन के निर्देशन में बनी फिल्म 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' रिलीज हुई थी. इस फिल्म को 365 मिलियन डॉलर खर्च करके तैयार किया गया था. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यह ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ़ मैडनेस एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जो मार्वल कॉमिक्स के पात्र डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित है. इस फिल्म को 351 मिलियन डॉलर में निर्मित किया गया था.
अवतार
मानव-एलियन पर बनी फिल्म ‘अवतार’ का बजट करीब 237 मिलियन डॉलर था और यह रिलीज के बाद जबरदस्त हिट साबित हुई. इसके बाद इसके दूसरे भाग Avatar: The Way of Water के लिए लगभग 250 मिलियन डॉलर खर्च किया गया था. निर्देशक जेम्स कैमरून ने इस फिल्म की कहानी को 1994 में ही बुनना शुरू किया था.