Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL: ‘वाइफ ने डिलीवर कर दिया…’ सुनील गावस्कर का वो घटिया बयान, क्रिकेटर की बीवी पर मारा था कॉमेंट

IPL: ‘वाइफ ने डिलीवर कर दिया…’ सुनील गावस्कर का वो घटिया बयान, क्रिकेटर की बीवी पर मारा था कॉमेंट

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर आईपीएल 2022 के एक मुकाबले के दौरान अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गए थे. उन्होंने शिमरोन हेटमायर और उनकी पत्नी को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 16, 2026 15:47:53 IST

Mobile Ads 1x1

आईपीएल में कॉमेंट्री करने के दौरान कमेंटेटर क्या बोल जाता है ये उसे भी नहीं पता होता है. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर आईपीएल 2022 के एक मुकाबले के दौरान अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गए थे. उन्होंने शिमरोन हेटमायर और उनकी पत्नी को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसे सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे. यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई.

राजस्थान को 151 रन का लक्ष्य मिला था और टीम मुश्किल स्थिति में थी, तभी हेटमायर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए. इसी दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा कि हेटमायर की वाइफ ने “डिलीवर” कर दिया है, अब देखना है कि क्या हेटमायर भी राजस्थान के लिए डिलीवर करेंगे. गावस्कर का यह बयान आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी. कई फैंस का मानना था कि हेटमायर की पर्सनल जिंदगी को इस तरह कमेंट्री में लाना गलत था. लोगों ने गावस्कर के बयान को गैरजरूरी और अनुचित बताया.

हेटमायर की वाइफ ने दिया था बच्चे को जन्म

दरअसल, हेटमायर कुछ दिन पहले ही गुयाना गए थे. उनकी पत्नी उनके पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं, इसलिए वह राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर अपने परिवार के पास चले गए थे. बच्चे के जन्म के बाद कुछ दिन परिवार के साथ बिताने के बाद वह भारत लौटे और सीधे टीम से जुड़ गए. जैसे ही वह चयन के लिए उपलब्ध हुए, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें चेन्नई के खिलाफ इस अहम मुकाबले में प्लेइंग में शामिल कर लिया. हालांकि, इस विवाद के बीच मैच के असली हीरो रविचंद्रन अश्विन बने.

मैच का नतीजा

उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए और राजस्थान को 5 विकेट से जीत दिला दी. इससे पहले मोईन अली ने चेन्नई के लिए 57 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए थे. उन्होंने गेंदबाजी में भी 1 विकेट लिया था और राजस्थान के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं.

MORE NEWS