JAC Class 9th Result 2026 Kab Aayega: झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) 2026 क्लास 9 का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र एक बार रिजल्ट रिलीज होने पर ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं. साथ ही आप चाहें तो अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं. जेएसी का एग्जाम 28 फरवरी और 2 मार्च को हुआ था. आइए जानते हैं रिज्लट चेक करने के तरीके के बारे में स्टेप बॉय स्टेप.
अगर पिछले साल की बात करें तो रिजल्ट मई में आ गए था. इस बार भी ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल में जारी हो सकते हैं.
जेएसी क्लास 9th का रिजल्ट (How to download result JAC Class 9)
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपने जेएसी क्लास 9वी के रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जैसे jacresults.com या jac.jharखण्ड.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘क्लास 9 एनुअल एग्जाम रिजल्ट 2026’ से संबंधित लिंक देखें और उस पर क्लिक करें.
एक लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा जैसा कि आपके एडमिट कार्ड पर बताया गया है.
फिर कैप्चा डालना होगा और डिटेल जमा करनी होगी.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. सभी डिटेल को ध्यान से चेक करें, फिर भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
जेएसी 9वीं रिजल्ट 2026: (JAC 9th Result 2026 How to check on DigiLocker)
छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से अपने जेएसी 9वी क्लास का रिज्लट चेक कर सकते हैं.
अपने डिवाइस पर डिजिलॉकर ऐप खोलें या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें.
नए यूजर को पहले एक अकाउंट बनाना होगा.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) को खोजने के लिए खोज ऑप्शन का उपयोग करें या शिक्षा अनुभाग ब्राउज करें.
‘कक्षा 9 मार्कशीट’ के लिए ऑप्शन चुनें और चेक करें कि साल 2026 ही है.
अपना रोल कोड और रोल नंबर बिल्कुल वैसा ही दर्ज करें जैसा कि आपके एडमिट कार्ड पर लिखा है.
फिर आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
पिछले सालों की रिजल्ट डेट
2025: 14 मई
2024: 17 मई
2023: 6 जून
2022: 26 अगस्त