Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > पुराने नोट और सिक्कों से आप भी कमा सकते हैं लाखों रुपये, कौन खरीदता है पुरानी करेंसी? ये गैरकानूनी तो नहीं?

पुराने नोट और सिक्कों से आप भी कमा सकते हैं लाखों रुपये, कौन खरीदता है पुरानी करेंसी? ये गैरकानूनी तो नहीं?

जी हां, पुराने सिक्के और स्पेशल नंबर वाले नोट को मनचाही कीमत पर बेच सकते हैं, लेकिन एक छोटी-सी गलती आपको जेल भी करा सकती है. यहां जानें कि कानून के दायरे में रहकर कहां और कैसे पुराने नोट और सिक्के बेच सकते हैं.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: 2026-04-16 16:47:38

Mobile Ads 1x1

How to Sell Old Coins and Notes: अक्सर कुछ लोगों को पुराने नोट और सिक्कों को संभालकर रखने की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार इन पुराने नोट और सिक्कों की कीमत लाखों में पहुंच जाती है. ये कोई इत्तेफाक नहीं है. मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई लोग पुराने सिक्के और स्पेशल नंबर वाले नोट की नीलामी करते हैं.

हालांकि ये सवाल भी लोगों के मन में आता है कि जब ये नोट और सिक्के मार्केट में चलते ही नहीं है, तो इनकी वैल्यू कैसे बढ़ जाती है? तो चलिए अब आपको बताते हैं कि इसके पीछे का सच.

कहां बेच सकते हैं पुराने सिक्के और नोट?

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पुराने सिक्के और स्पेशल नंबर वाले नोटों की मार्केट में काफी डिमांड रहती है.  वैसे तो न्यूजियम, पुरानी चीजें इकट्ठा करने के शौकीन लोग और कुछ दुकानों पर स्पेशल नंबर वाले नोट बेचे जा सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन भी इनकी अच्छी-खासी डिमांड है. पुराने सिक्कों के लिए thenumismatics.org और पुराने नोट के लिए Notaphilist नाम की वेबसाइट काफी फेमस है. 

इन वेबसाइट पर भी है ट्रेंड

यदि आप पुराने सिक्के और स्पेशल नंबर वाले नोट के शौकीन हैं तो बता दें कि आज कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनकी डिमांड रहती है. इस लिस्ट में CoinBazzar, Indiamart और Quikr जैसी वेबसाइट्स का भी नाम है. हालांकि इन वेबसाइट पर कुछ फ्रॉड के मामले भी सामने आए हैं, इसलिए खरीद-बिक्री करते समय सावधानी बरतें. कुछ मामलों में पुराने जमाने के सिक्के और स्पेशल करेंसी की नीलामी के लिए स्पेशल आयोजन किए जाते हैं, जहां इनकी काफी अच्छी कीमत लगाई जाती है.

इस गलती से हो सकती है जेल

वैसे तो भारत का कानून और भारतीय सिक्का अधिनियम आपको मनचाही कीमत पर पुराने या स्पेशल नंबर वाले सिक्के-नोट खरीदने बेचने की अनुमति देता है, लेकिन इन मामलों में ज्यादातर फ्रॉड के केस भी सामने हैं. हालांकि कानून में ये भी लिखा है कि आप इन सिक्कों की जमाखोरी करना अपराध है. यदि आपके पास पुराने समय के सिक्को और नोट बल्क में रखें हैं तो जमाखोरी के आरोप में जेल भी जा सकते हैं.

फॉलो करें RBI की गाइडलाइन

पुराने और स्पेशल नंबर वाले सिक्के और नोट की खरीद-बिक्री के लिए रिजर्व बैंक भी सावधानी बरतने की सलाह देता है. “RBI Kehta Hai” अभियान के तहत बताया गया है कि अलग-अलग  ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म पर कुछ गलत लोग RBI का नाम इस्तेमाल करके पुराने बैंक नोट और सिक्कों की खरीद बिक्री करते हैं और लोगों से शुल्क/कमीशन या टैक्स मांग मांगते हैं. ऐसी धोखाधड़ी से बचना चाहिए.

MORE NEWS