Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Independence Day Speech 2026: 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक, जानें पीएम मोदी के 10 बड़े ऐलान

Independence Day Speech 2026: 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक, जानें पीएम मोदी के 10 बड़े ऐलान

PM Modi Independence Day 2026 PM Modi 10 Big Announcements:  देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. PM मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी. यह स्वतंत्रता दिवस बहुत खास है क्योंकि पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया गया था. PM मोदी ने अपने संबोधन में कई बड़े ऐलान किए. आइए आपको बताते हैं उनके संबोधन में कही गई 10 खास बातें.

Last Updated: August 15, 2026 | 10:13 AM IST
AI Youth Skilling - Photo Gallery
1/6

AI यूथ स्किलिंग

अगले साल देश भर में मिशन मोड के ज़रिए 10 मिलियन युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी.

Free Online Coaching - Photo Gallery
2/6

फ्री ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री ने कहा, देश में कोचिंग कक्षाओं की स्पर्धा बढ़ती जा रही है. हर परिवार को लगता है कि उन्होंने बच्चे को कोचिंग नहीं भेजा तो उनका भला नहीं हो सकता. इसलिए हमने छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है. हम युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं.

Civil Security Improvements - Photo Gallery
3/6

सिविल सिक्योरिटी में सुधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है. मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक रक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा. इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी.

Sports Talent Hunt - Photo Gallery
4/6

स्पोर्ट्स टैलेंट हंट

जिन स्पर्धाओं में भारत योग्यता हासिल नहीं करता, हम उनके लिए आगे बढ़ेंगे. 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद इन प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

Semiconductor - Photo Gallery
5/6

सेमीकंडक्टर

पीएम मोदी सेमीकंडक्टर हर चीज के लिए अनिवार्य है. हर उपकरण में चिप लगना जरूरी है. इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत ने अपना सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू किया. आज भारत में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट हैं. आने वाले 7-8 वर्ष में और पांच सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने वाले हैं.

nuclear energy - Photo Gallery
6/6

न्यूक्लियर एनर्जी

2047 तक 100 GW कैपेसिटी हासिल करने का टारगेट है, जिसमें छह से सात साल के अंदर पांच नए रिएक्टर चालू किए जाएंगे.

More News