Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • एक सीजन के लिए इतने करोड़? Bigg Boss 20 में Salman Khan की फीस ने मचाई सनसनी; रकम जान खुली रह जाएंगी आंखें

एक सीजन के लिए इतने करोड़? Bigg Boss 20 में Salman Khan की फीस ने मचाई सनसनी; रकम जान खुली रह जाएंगी आंखें

Salman Khan Bigg Boss 20 Fees: सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपना दबदबा कायम करने के लिए तैयार हैं. ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट के तौर पर उनकी वापसी 6 सितंबर को होने जा रही है. साल दर साल, सलमान इस शो की सिर्फ मेजबानी ही नहीं, बल्कि उसकी पहचान का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में हर सीजन की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फीस को लेकर है, आखिर इस बार ‘बिग बॉस’ के लिए दबंग खान कितनी बड़ी रकम वसूल रहे हैं?

Last Updated: September 3, 2026 | 2:47 PM IST
salman khan - Photo Gallery
1/5

सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटी होस्ट

सलमान खान लंबे समय से 'बिग बॉस' से जुड़े हुए हैं. इस शो ने उन्हें टीवी के सबसे महंगे सेलिब्रिटी होस्ट्स में शामिल कर दिया है. हर नए सीजन के साथ उनकी फीस बढ़ने की खबरें सामने आती रही हैं.

bigg boss 20 - Photo Gallery
2/5

बिग बॉस 20 के लिए कितनी फीस?

एबीपी मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को 'बिग बॉस 20' के पूरे सीजन के लिए करीब 120 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई है. हालांकि, इस रकम की सलमान या शो के मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

salman khan - Photo Gallery
3/5

पिछले सीजन में कितनी थी फीस?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 19' के लिए सलमान खान की कमाई करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताई गई थी. अब 'बिग बॉस 20' के लिए 120 करोड़ रुपये की फीस की खबर सामने आई है.

salman khan charge in bigg boss 20 - Photo Gallery
4/5

हर सीजन बढ़ती गई फीस

सलमान खान की 'बिग बॉस' फीस में पिछले वर्षों में लगातार बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं. शुरुआती सीजन में उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड मिलने की बात कही गई थी. बाद में उनकी फीस काफी बढ़ गई.

salman khan bigg boss 20 - Photo Gallery
5/5

2010 से कर रहे हैं होस्ट

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने साल 2010 में 'बिग बॉस 4' से इस शो की मेजबानी शुरू की थी. उस समय उनकी फीस करीब 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड बताई गई थी, जो आगे बढ़ती गई.

More News