रोहित शेट्टी से हाथ जोड़कर सारा अली खान ने मांगा था काम, उम्मीद पे नहीं उतरी खरी, दिलचस्प है किस्सा
Sara Ali Khan: बॉलीवुड में किसी फिल्म में काम मिलना जितना आसान पर्दे पर नजर आता है, असल जिंदगी में उतना ही मुश्किल होता है. कई बार स्टार किड्स को भी अपनी जगह बनाने के लिए ऑडिशन और मीटिंग्स के दौर से गुजरना पड़ता है. सारा अली खान के करियर से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ से जुड़ा है. सारा ने इस फिल्म में काम पाने के लिए रोहित शेट्टी से काफी मिन्नतें की थीं और एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्होंने फिल्ममेकर के सामने हाथ जोड़कर काम देने की गुजारिश कर डाली थी.
केदारनाथ से डेब्यू
सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसी दौरान उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' का ऑफर पहुंचा. फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले थे. रोहित शेट्टी की फिल्म और रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका सारा किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती थीं. यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश शुरू कर दी.
सारा ने रोहित शेट्टी को किये मैसेज
सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने रोहित शेट्टी को लगातार मैसेज किए थे. वह चाहती थीं कि किसी तरह उन्हें 'सिंबा' में काम करने का मौका मिल जाए. सारा ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि उन्होंने रोहित से काम मांगने में कोई झिझक नहीं दिखाई. जब मैसेज से बात नहीं बनी तो वह रोहित शेट्टी के ऑफिस तक पहुंच गईं.
रोहित शेट्टी से ऐसे मांगा काम
सारा के मुताबिक, ऑफिस में पहुंचने के बाद उन्होंने रोहित शेट्टी से फिल्म में काम देने की गुजारिश की. उन्होंने यहां तक कहा कि वह उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई थीं. सारा का यह अंदाज देखकर रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे. हालांकि, इस पूरे किस्से को दोनों ने बाद में काफी मजेदार अंदाज में याद किया.
उम्मीद पर नहीं उतरीं खरी
रोहित शेट्टी ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि जब सारा ऑफिस में पहुंची, तो उन्हें किसी ने बताया कि सारा अली खान ऑफिस आई हैं. मुझे लगा कि वो अपने बॉडीगार्ड्स के साथ आई होंगी. हालांकि जब उन्होंने सारा को देखा, तो वो एकदम कूल लुक में नजर आईं. उनके साथ कोई भी नहीं था और वो वहीं पर हाथ जोड़कर फिल्म में काम मांगने लगीं.
उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली प्रतिक्रिया
सिंबा फिल्म रिलीज होने के बाद एक चीज को लेकर सारा को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार और उनकी परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हुई, जबकि सारा का रोल कहानी में सीमित था. दर्शकों के बीच भी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर के किरदार और रोहित शेट्टी के निर्देशन को लेकर हुई.
सारा अली खान की फिल्में
हालांकि, सारा के लिए 'सिंबा' का महत्व सिर्फ फिल्म की सफलता तक सीमित नहीं था. यह उनके शुरुआती करियर की उन फिल्मों में शामिल रही, जिसने उन्हें बड़े स्टार्स और बड़े फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका दिया. इसके बाद सारा ने 'लव आज कल', 'कुली नंबर 1', 'अतरंगी रे', 'गैसलाइट' और 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश जारी रखी.