ZEE5 पर इस दिन रिलीज होगी ‘The Kerala Story 2’, ओटीटी पर फिर छिड़ेगी बहस; नोट कर लें डेट और टाइम!
सिनेमाघरों में हलचल मचाने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ अब आपके घर दस्तक दे रही है. यह फिल्म महज एक कहानी नहीं, बल्कि राजस्थान से केरल तक की उन तीन बेटियों का दर्द है जिन्होंने भरोसे के नाम पर धोखा सहा. यह फिल्म 8 मई को ZEE5 पर रिलीज हो रही है.
डिजिटल वर्ल्ड में बड़ी एंट्री
सिनेमाघरों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने और समाज में एक नई बहस छेड़ने के बाद, अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने आ रही है. यह फिल्म 8 मई को ZEE5 पर रिलीज हो रही है, ताकि यह कहानी देश के हर घर और हर मोबाइल तक पहुँच सके.
तीन जिंदगियां, एक जैसा दर्द
इस बार फिल्म का दायरा और भी बड़ा है. कहानी तीन अलग-अलग राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है. कहने को तो ये लड़कियां एक-दूसरे से अनजान हैं लेकिन उनकी किस्मत उन्हें एक ही जाल में लाकर खड़ा कर देती है जहाँ मासूमियत का फायदा उठाया जाता है.
प्यार से हेर-फेर तक का सफर
फिल्म बहुत ही बारीकी से दिखाती है कि कैसे किसी की जिंदगी में प्यार और भरोसे के नाम पर एंट्री ली जाती है. यह उन भावनात्मक कमियों को उजागर करती है, जिनका इस्तेमाल करके धीरे-धीरे लड़कियों को उनके ही फैसलों और उनकी आजादी से दूर कर दिया जाता है.
हर घर के लिए एक चेतावनी
'द केरल स्टोरी 2' सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक कड़वा सच है. यह हमें याद दिलाती है कि रिश्तों में कंट्रोल और manipulation कितनी आसानी से घर कर सकता है. फिल्म का सीधा संदेश है ये डरावना अनुभव किसी भी शहर, किसी भी घर और किसी भी बेटी के साथ हो सकता है.
कलाकार जिन्होंने फूँकी जान
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने इस फिल्म के लिए एक दमदार कास्ट चुनी है. अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा ने अपनी एक्टिंग से किरदारों के दर्द और उनकी मजबूती को पर्दे पर जीवंत कर दिया है.
असल जिंदगी की घटनाओं से जुड़ाव
निर्माता विपुल शाह के अनुसार यह फिल्म आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गई है. हाल ही में नासिक में हुई टीसीएस (TCS) वाली घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कॉर्पोरेट माहौल में भी आज की महिलाएं जिन चुनौतियों का सामना कर रही हैं, यह फिल्म कहीं न कहीं उसी हकीकत का आईना है.
विवादों और ट्रोलिंग का सामना
फिल्म की रिलीज के दौरान एक्ट्रेस उल्का गुप्ता को अपने किरदार 'सुरेखा' की व्यक्तिगत पसंद और खाने-पीने की आदतों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. लेकिन उनका कहना है कि यह फिल्म लोगों को सुकून देने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें झकझोरने और हकीकत से रूबरू कराने के लिए बनाई गई है.
चार अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध
ताकि यह संदेश पूरे भारत में फैल सके, 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' न केवल हिंदी में, बल्कि चार अन्य भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध होगी. जागरूकता और सच्चाई की इस कहानी से जुड़ने के लिए 8 मई की तारीख अपनी डायरी में नोट कर लें.