4000 करोड़ का बजट! भारतीय सिनेमा में आने वाली 3 सबसे महंगी फिल्में, दूसरे का नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान
Bollywood Expensive Movies: भारतीय सिनेमा इतिहास में तीन सबसे बड़े बजट वाली फिल्में बन रही हैं, जिनके रिलीज का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है. इस लिस्ट में एक फिल्म तो ऐसी है, जिसे 4000 करोड़ रुपये के बजट से बनाया जा रहा है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के नाम.
वाराणसी
पहली फिल्म का नाम है 'वाराणसी', जिसे पहले एसएसएमबी 29 शीर्षक दिया गया था. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी.
1000 करोड़ से अधिक का है बजट
इस एक्शन एडवेंचर फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है. फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं.
रामायण
दूसरी फिल्म का नाम है 'रामायण', जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो भगवान राम की भूमिका अदा करेंगे.
कितने का है बजट?
'रामायण' फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म में साई पल्लवी-सीता, यश-रावण और सनी देओल- हनुमान और रवि दुबे- लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगी.
रणबीर कपूर ने खींचा ध्यान
फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें रणबीर कपूर का राम लुक रिवील किया गया. उनके किरदार को लेकर इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई थी.
राका
निर्देशक एटली के निर्देशन में फिल्म 'राका' रिलीज होगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे. बीते दिनों फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता ने अनोखा अंदाज देखने को मिला था.
'राका' फिल्म का बजट
इस फिल्म का अनुमानित कुल बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है, जिसमें से 200 करोड़ रुपये निर्माण के लिए और 250 करोड़ रुपये केवल विज़ुअल इफेक्ट्स के लिए आवंटित किए गए हैं. खबरों के अनुसार, अल्लू अर्जुन को 175 करोड़ फीस के तौर पर मिलेंगे.