Live TV
Search
Home > खेल > Asian Games 2026: आखिरी 5 मिनट में पलटा पूरा खेल, ईरान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड; कबड्डी में रचा इतिहास

Asian Games 2026: आखिरी 5 मिनट में पलटा पूरा खेल, ईरान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड; कबड्डी में रचा इतिहास

India Women Wins Kabaddi Gold Medal:  भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में दमदार खेल दिखाते हुए ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम ने चौथी बार गोल्ड जीता है.

Written By:
Last Updated: 2026-09-26 10:59:47

Mobile Ads 1x1

India Women Wins Kabaddi Gold Medal: भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारतीय महिला टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया. एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का तीसरा गोल्ड मेडल और कुल मिलाकर 27वां मेडल है. पहले हाफ में भारत ने मजबूत बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन ईरान ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए भारत की बढ़त को सिर्फ एक पॉइंट तक कम कर दिया. हालांकि, आखिरी पांच मिनट में भारतीय टीम ने मजबूत वापसी की और मैच जीत लिया.

हाफटाइम तक भारत ने ईरान पर 22-16 की बढ़त बना रखी थी. ईरान ने दूसरे हाफ की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और एक समय स्कोर 27-26 तक पहुंच गया, जिसमें टीम इंडिया ऑल आउट हो गई. मुश्किलें बढ़ रही थीं, लेकिन टाइमआउट लिया गया, जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी स्ट्रैटेजी बदली और ईरान को हरा दिया. आखिरी पांच मिनट में ईरानी खिलाड़ी काफी दबाव में दिखीं.

भारत चौथी बार चैंपियन

एशियन गेम्स के इतिहास में यह चौथी बार है जब भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन बाकी सभी मौकों पर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. टीम इंडिया का एशियन गेम्स में 100 परसेंट मेडल जीतने का रिकॉर्ड भी है.

MORE NEWS