Live TV
Search
Home > खेल > IND A vs AUS A: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया,दर्ज की 162 रनों से बड़ी जीत; इस खिलाड़ी ने किया कमाल

IND A vs AUS A: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराया,दर्ज की 162 रनों से बड़ी जीत; इस खिलाड़ी ने किया कमाल

IND A vs AUS A: टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम ने पहली इनिंग में 334 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इंडिया के लिए पहली इनिंग में कुमार कुशाग्र ने 113 रन की शानदार सेंचुरी बनाई, जबकि साई सुदर्शन ने 57 रन बनाए.

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 14:14:23 IST

Mobile Ads 1x1

IND A vs AUS A: देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली इंडिया A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया A को 162 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के चौथे दिन 363 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सिर्फ़ 200 रन पर आउट हो गई. इंडिया ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में शानदार परफॉर्म किया. कुमार कुशाग्र और पडिक्कल ने बैट से कमाल किया, जबकि अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन ने अपनी शानदार बॉलिंग से इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया.

ऑस्ट्रेलिया के सामने 363 रन का बड़ा टारगेट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम ने पहली इनिंग में 334 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इंडिया के लिए पहली इनिंग में कुमार कुशाग्र ने 113 रन की शानदार सेंचुरी बनाई, जबकि साई सुदर्शन ने 57 रन बनाए. तनुश कोटियन ने 69 रन और अंशुल कंबोज ने 23 रन जोड़े. जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 171 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे भारत को 163 रन की बढ़त मिली.

दूसरी पारी में टीम इंडिया ने भी अच्छी बैटिंग की और 199 रन बनाकर कुल बढ़त 362 रन की कर ली. कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में 59 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने नाबाद 46 रन बनाए. 363 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में भी फेल हो गई और सिर्फ 200 रन पर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बैट्समैन हाफ सेंचुरी नहीं बना सका और भारत ने यह मैच 162 रन के बड़े अंतर से जीत लिया.

भारतीय बॉलर्स ने शानदार परफॉर्म 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 363 रन का टारगेट मिला था, लेकिन भारत की शानदार बॉलिंग के सामने कंगारू सिर्फ 200 रन पर ढेर हो गए. दूसरी पारी में भारत के लिए तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने शानदार बॉलिंग की, जिसमें 3-3 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज और तनुश कोटियन ने 2-2 विकेट लिए. इससे पहले पहली पारी में शम्स मुलानी ने भारत के लिए खतरनाक बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए थे. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लिए. पहली पारी में तुषार और तनुश ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अंशुल और प्रफुल हिंगे ने 1-1 विकेट लिया.

MORE NEWS