Who Is Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. इसी पोस्ट के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है, जिसको लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही थीं. अर्शदीप सिंह ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में ‘माई पर्सन’ लिखकर समरीन कौर के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि की. इस पोस्ट के बाद अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की डेटिंग अफवाहों पर भी विराम लग गया है. जानें कौन हैं समरीन कौर…
कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन?
अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उभरती हुई मशहूर एक्ट्रेस हैं. वह पेशे से भारतीय मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की है. समरीन कौर ने पढ़ाई के बाद मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान तब मिली, जब वह साल 2018 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट बनीं. वहां पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था.
फिल्मों में भी किया काम
अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर से मॉडलिंग के बाद एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया. उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 की फेमस वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में काम किया. इसके अलावा वह रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ और ‘सरदार जी 2’ में भी नजर आ चुकी हैं. वेब सीरीज और फिल्मों के अलावा समरीन कौन को म्यूजिक वीडियो से काफी पहचान मिली. वह जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे गायकों के साथ म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं. साथ ही उन्हें ‘बावला’ और ‘तुझे भूलना तो चाहा’ जैसे गानों में देखा गया है.
कब शुरू हुई थीं डेटिंग की अफवाहें?
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के डेटिंग को लेकर अफवाहें आईपीएल 2026 के दौरान शुरू हुईं, जब एक स्नैपचैट पोस्ट से हुई थी. इसमें अर्शदीप किसी मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे थे. बाद में फैंस को पता चला कि वह लड़की कोई और नहीं, बल्कि मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर हैं. इसके बाद आईपीएल 2026 के दौरान भी अर्शदीप सिंह और समरीन कौर को एकसाथ देखा गया. समरीन कौर अक्सर अर्शदीप सिंह को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देती थीं. अब उन दोनों ने खुद ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.