Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RR vs SRH: क्रिकेट का था ऐसा भूत सवार, मंदिर में बैठकर देख रहे थे ऑक्शन; जानें IPL 2026 में कमाल दिखने वाले Praful Hinge की कहानी

RR vs SRH: क्रिकेट का था ऐसा भूत सवार, मंदिर में बैठकर देख रहे थे ऑक्शन; जानें IPL 2026 में कमाल दिखने वाले Praful Hinge की कहानी

Who is Praful Hinge: सोमवार को प्रफुल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग लाइनअप में तहलका मचा दिया. अपना पहला IPL मैच खेलते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज़ गेंदबाज़ ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी, चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस का विकेट लिया.

Written By: Heena Khan
Last Updated: 2026-04-14 08:44:58

Mobile Ads 1x1

Who is Praful Hinge: सोमवार को प्रफुल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग लाइनअप में तहलका मचा दिया. अपना पहला IPL मैच खेलते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज़ गेंदबाज़ ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी, चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस का विकेट लिया. हिंगे ने शायद ही IPL में इससे बेहतर डेब्यू की कल्पना की होगी. बता दें कि SRH की बॉलिंग जब मुश्किल में थी, तो टीम ने इस युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया, और उसने टीम के भरोसे को शानदार तरीके से सही साबित किया. हिंगे का कमाल पहले ओवर के बाद भी खत्म नहीं हुआ. अपने दूसरे ओवर में, हिंगे ने RR के कप्तान रियान पराग का विकेट भी लिया. अब तक, हिंगे ने 10 फर्स्ट-क्लास मैच 27 विकेट और छह लिस्ट A मैच पांच विकेट खेले हैं.

कौन हैं Praful Hinge? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रफुल हिंगे विदर्भ के एक युवा दाएं हाथ के सीमर हैं, जिन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है. सिर्फ़ 10 फर्स्ट-क्लास मैचों में, 24 साल के इस खिलाड़ी ने 26.7 की औसत से 27 विकेट लिए हैं, जो एक मेहनती खिलाड़ी के तौर पर उनकी काबिलियत को दिखाता है. साथ ही जान लें कि T20 क्रिकेट में उन्हें अब तक ज़्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन अपने एकमात्र मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. iplt20.com के मुताबिक, उमेश यादव के साथ गेंदबाज़ी की शुरुआत करते हुए, हिंगे ने आंध्र के खिलाफ चार ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट लिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 से पहले उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा और उन्हें एक बैकअप तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर टीम में शामिल किया.

बहन का है बड़ा योगदान 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 साल के प्रफुल हिंगे महाराष्ट्र के नागपुर से हैं. वो भारतीय घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. प्रफुल के करियर को उड़ान देने में उनकी बहन ने अहम भूमिका निभाई. इतना ही नहीं, बता दें कि उनकी बहन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और देर रात तक पढ़ाई करती थीं. अपनी बहन की कड़ी मेहनत और लगन को देखकर, प्रफुल ने भी अपने चुने हुए क्षेत्र में सबसे बेहतरीन बनने का सपना देखा. बता दें कि शुरुआत में, प्रफुल को अपने पिता का साथ नहीं मिला. यह उस समय की बात है जब प्रफुल सिर्फ़ 12 साल के थे. लेकिन, एक समर कैंप में ट्रायल के बाद, उनके पिता ने आखिरकार उन्हें क्रिकेट खेलना जारी रखने की हरी झंडी दे दी.

Noida News: जब सड़क पर आ गए थे 150,000 मजदूर! भारत में कब-कब रोजी रोटी के लिए युवाओं ने उठाई आवाज?

पढ़ाई में जीरो थे प्रफुल 

अक्सर ऐसा होता है जो किसी और फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं वो अक्सर पढ़ाई में अच्छे नहीं होते. ऐसा ही कुछ प्रफुल के साथ भी था. बता दें कि हिंगे की पढ़ाई में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं थी; लेकिन, उन्हें क्रिकेट के खेल से बचपन से ही लगाव था.  इतना ही नहीं, प्रफुल भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़, उमेश यादव को अपना आदर्श मानते हैं. असल में, विदर्भ के लिए खेलते हुए दोनों ने ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है. उमेश, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 288 विकेट लिए हैं, वही प्रेरणा थे जिसने प्रफुल को एक स्टार तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए मजबूर कर दिया था. 

क्रिकेट था ऐसा भूत सवार 

प्रफुल को लेकर एक ऐसा किस्सा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएगा. उन पर इस कदर IPL का भूत सवार था कि जब IPL 2026 की नीलामी चल रही थी, तो प्रफुल भी नीलामी को लाइव देख रहा था; लेकिन, वो नागपुर में अपने घर पर नहीं था, बल्कि अपने घर के पास स्थित एक मंदिर में बैठकर इसे देख रहा था. पिछले सीज़न में भी नीलामी में उसका नाम आया था, लेकिन किसी भी टीम ने उस पर बोली नहीं लगाई थी. उस समय, प्रफुल ने अपने पिता से वादा किया था कि अगले सीज़न में वो जरूर किसी टीम की बोली हासिल करेगा. जिसके बाद लगन और मेहनत से ये मुकाम भी हासिल कर ही लिया. 

Petrol Diesel Price Today 14 April: पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई बेचैनी! अभी भरवाएं टंकी या करें बड़ा दांव?

MORE NEWS