Live TV
Search
Home > खेल > Who Is Shreyanka Patil: रील पोस्ट करते ही हुईं ट्रोल, फिर कर दी ट्रोलर्स की बोलती बंद; जानें कौन है खूबसूरत क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल?

Who Is Shreyanka Patil: रील पोस्ट करते ही हुईं ट्रोल, फिर कर दी ट्रोलर्स की बोलती बंद; जानें कौन है खूबसूरत क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल?

Who Is Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल डांस रील को लेकर ट्रोल हुईं. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें आलोचना की परवाह नहीं और वह अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी जीना पसंद करती हैं.

Written By:
Last Updated: August 28, 2026 11:31:25 IST

Mobile Ads 1x1

Who Is Shreyanka Patil: आजकल सोशल मीडिया पर डांस रील पोस्ट करने पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन, इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की स्टार बॉलर श्रेयांका पाटिल ने इन ट्रोल्स को सीधा जवाब दिया है. हाल ही में, उन्होंने 2013 की फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के गाने ‘बबली बदमाश है’ पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. कुछ लोगों ने इसके लिए उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया थास, हालांकि, यही लोग जेब पुरुष क्रिकेटर रील बनाते हैं, तो उन्हें सपोर्ट करते हैं. लेकिन श्रेयांका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, “लोग इसलिए जलते हैं क्योंकि मैं सफल हूं.”

श्रेयांका पाटिल ने डांस रील्स पर ट्रोल्स को जवाब दिया

ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए श्रेयांका ने कहा, ‘मेरी बुराई करें या तारीफ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इसके उलट, इससे मुझे ज़्यादा ध्यान खींचने में मदद मिलती है. मुझे डांस करना, इंस्टाग्राम पर रहना और अपनी पसंद के कपड़े पहनना पसंद है.’ उन्होंने बुराई करने वालों पर ध्यान दिए बिना अपनी खुशी पर ध्यान देने का फैसला किया है. 

कौन है श्रेयांका पाटिल? (Who Is Shreyanka Patil)

श्रेयांका पाटिल भारत की युवा महिला क्रिकेटरों में से एक हैं. उनका जन्म 31 जुलाई 2002 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाली ऑफ-स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है. महिला प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुकी हैं. अपनी स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के कारण श्रेयांका ने कम समय में महिला क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है.

चोट और क्रिकेट छोड़ने का ख्याल

सोशल मीडिया पर हमेशा मुस्कुराती रहने वाली श्रेयांका ने क्रिकेट के मैदान पर बड़ा संघर्ष देखा है. वह 16 महीने बाद इंटरनेशनल टीम में लौटीं. हालांकि, जून में पैर में चोट लगने की वजह से उन्हें इंग्लैंड में हुए T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा. यह समय उनके लिए बहुत मुश्किल था. उन्होंने इमोशनल होकर कहा, ‘मैं क्रिकेट छोड़ना चाहती थी. मैंने इस बारे में अपने कोच अर्जुन देव से भी बात की थी. मुझे ऐसी चोटें क्यों लग रही हैं? यह सवाल मुझे परेशान कर रहा था.’

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: जीत की चौखट पर आकर क्यों फेल हुई टीम इंडिया? भारत के इस शर्मनाक प्रदर्शन के 5 सबसे बड़े मुजरिम!

पिछले दो महीने से मैदान से दूर 

वह पिछले दो महीने से मैदान से दूर हैं. वह UAE में होने वाले विमेंस एशिया कप में भी नहीं खेलेंगी. हालांकि, उन्हें जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम में चुना गया है. बेशक, खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. उन्होंने RCB को 2024 और 2026 में WPL का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. अब फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वह पूरी तरह फिट होकर कब मैदान पर लौटेंगी.

ये भी पढ़ें: Neha Dhupia Networth: करोड़ों की मालकिन हैं नेहा धूपिया! आलीशान घर से लग्जरी कारों तक, ऐसी है एक्ट्रेस की रॉयल लाइफ

MORE NEWS