Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > RJD Leader Death: क्रिकेट खेलते राजद नेता पर गिरा बिजली तार, चपेट में आने से मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

RJD Leader Death: क्रिकेट खेलते राजद नेता पर गिरा बिजली तार, चपेट में आने से मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Aurangabad RJD Leader Death: औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र के तेतरहट गांव से निकलकर एक दर्दनाक घटना सामने आई. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की अपराह्न करेंट की चपेट में आने से राजद नेता की मौत हो गई. बताया  जा रहा है कि, यह हादसा उस समय हुआ जब राजद नेता क्रिकेट खेल रहे थे. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी सुरेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र नागेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है.

Written By:
Last Updated: May 5, 2026 17:56:40 IST

Mobile Ads 1x1

क्रिकेट खेलते वक्त हुआ हादसा

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि नागेंद्र राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे और आज बारिश के कारण अच्छे मौसम के चलते गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे. इसी को लेकर वह भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगा. खेल-खेल में गेंद को पकड़ने के दौरान टूटकर खेत में गिरे विद्युत तार को वह नहीं देख सके और उसके चपेट में आ गए. किसी तरह से उसे तार से मुक्त कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. 

2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नागेंद्र की मौत की पुष्टि होते ही सदर अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि नागेंद्र अपने पीछे 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु एवं 7 वर्षीय पुत्री अवंतिका को रोते बिलखते छोड़ गया है. साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि नागेंद्र खेती किसानी करके परिवार का भड़ास पोषण कर रहा था और इसकी मौत ने पूरे परिवार की कमर तोड़ दी.

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है ताकि उस राशि से आश्रितों को आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त हो. इधर नागेंद्र की मौत की खबर सुनते ही औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों का ढाढस बंधाया. उन्होंने इस परिस्थिति में मृतक के परिजन के साथ हर कदम पर खड़े रहने की बात भी कही. 

सांसद बोले- हमने कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया

सांसद अभय सिन्हा ने कहा कि नागेंद्र की मौत से औरंगाबाद राष्ट्रीय जनता दल ने एक कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता खो दिया है. इनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.

(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

MORE NEWS