Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कैमूर में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, कैमूर में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

young man Climbed The Tower: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती के डिडखीली गांव के पास NH 19 किनारे एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया. युवक ने नीचे खड़े लोगों की ओर मोबाइल नंबर लिखी पर्ची फेंकी और प्रेमिका के आने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया. पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की. शाम 7 बजे तक उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे.

Written By:
Last Updated: October 15, 2026 21:58:22 IST

Mobile Ads 1x1

young man Climbed The Tower: प्रेमिका को बुलाने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, NH 19 पर मचा हड़कंप; घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाबिहार के कैमूर जिले में प्यार में एक युवक की जिद ने लोगों की सांसें अटका दीं. दुर्गावती के डिडखीली गांव के पास  नेशनल हाईवे 19 के किनारे युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया. उसकी मांग थी कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने बुझाने में जुट गई. शाम 7 बजे तक उसे नीचे उतारने की कोशिश जारी थी.

फोन पर बातचीत के बाद टावर पर चढ़ा युवक

चश्मदीदों और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, युवक दोपहर करीब 12 बजे से 1:30 बजे तक टावर के आसपास घूम रहा था. इस दौरान वह लगातार फोन पर किसी से बातचीत और बहस कर रहा था. इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अचानक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ने लगा. युवक को टावर पर चढ़ते देख आसपास मौजूद लोगों और हाईवे से गुजर रहे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई.

प्रेमिका को बुलाने की रखी शर्त

टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने नीचे खड़े लोगों की ओर एक पर्ची फेंकी. उस पर्ची पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. युवक ने जिद पकड़ ली कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा. उसकी इस जिद को देखकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश करने लगा.

मौके पर पहुंची पुलिस, माइक से भी समझाने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने युवक को आवाज लगाकर समझाने की कोशिश की. उसे माइक के जरिए भी नीचे उतरने के लिए कहा गया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क साधने और उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही.

हाईटेंशन तारों के करीब होने से हादसे का खतरा

हाईटेंशन बिजली के तारों के बेहद करीब युवक के मौजूद होने से किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था. ऐसे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सावधानी के साथ उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे. शाम 7 बजे तक युवक को सुरक्षित नीचे लाने के प्रयास जारी थे. फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उस समय तक युवक के नीचे उतरने की पुष्टि नहीं हुई थी.

MORE NEWS