Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > नौकरी की आड़ में करती थी ऐसा काम, पुलिस के हत्थे चढ़ी तो खुला राज, क्या है मामला?

नौकरी की आड़ में करती थी ऐसा काम, पुलिस के हत्थे चढ़ी तो खुला राज, क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. वो घरों से सोना चुराकर उसे गिरवी रखकर लोन लेती थी. इसके बाद उन्हीं पैसों से वो लग्जरी जिंदगी जीती थी.

Written By:
Published: May 1, 2026 20:47:07 IST
Last Updated: May 1, 2026 20:47:07 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले में एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम कर अमीर घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी. इसके बाद वो चोरी किए गए सोने को गिरवी रखकर उनसे पैसे उठाकर लग्जरी जीवन जी रही थी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 45 वर्षीय सोना उर्फ के. सोनिया के रूप में हुई है, जो रोहिणी इलाके की निवासी है और पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रही है. पुलिस ने आरोपी महिला को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया है.

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने की गिरफ्तारी

उत्तरी पश्चिमी जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया 19 अप्रैल को शालीमार बाग निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली महिला पर शक हुआ क्योंकि वो घटना के बाद से फरार थी. पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया. छापेमारी के दौरान पाया गया कि आरोपी ने अपने घर को खतरनाक कुत्तों से घेर रखा था ताकि पुलिस अंदर प्रवेश न कर सके. हालांकि, टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए घर में प्रवेश किया और आरोपी को रजाइयों के नीचे छिपे हुए गिरफ्तार कर लिया.

15 गोल्ड अकाउंट का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए गहने को अलग-अलग जगहों पर गिरवी रखकर कर्जा लिया था. जांच में अब तक 15 गोल्ड लोन अकाउंट का पता चला है, जिनसे करीब पांच लाख रुपये का कर्ज लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं और लगभग दो किलोग्राम सोने के आभूषण विभिन्न कंपनियों में चिन्हित किए हैं. आरोपी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और शेष चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें: तरुण हत्याकांड मामले में आरोपी के घर फिर चला बुलडोजर, रहने लायक भी नहीं छोड़ा; क्या था पूरा मामला?

MORE NEWS