Delhi NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते तापमान के बीच, शुक्रवार को हुई बारिश ने दिल्लीवासियों को कुछ राहत दी है. दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया है.
भारी बारिश के कारण पूरे शहर में यातायात बाधित हुआ, क्योंकि सेक्टर 16 और डीएनडी के पास जलभराव हो गया था. दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने आज के लिए इस क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है.
आज दिल्ली का मौसम
आज पूरे देश में जन्माष्टमी मनाई जा रही है और इस शुभ अवसर पर मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान लगाया है. भारी बारिश के चलते राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया गया है. आज की भारी बारिश के बाद शनिवार को भी बारिश होने की आशंका है. अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
गुरुग्राम में सामान्य 185.1 मिमी के मुकाबले 217.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस वजह से जिले को सामान्य वर्षा की श्रेणी में रखा गया है. शहर में 21 से 27 अगस्त के बीच 66.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य साप्ताहिक बारिश से 58 प्रतिशत अधिक है.
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट सहित कई इलाकों में जलभराव, यातायात जाम
राजधानी के कई इलाकों में प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई है. मनोहर लोहिया अस्पताल, एम्स, अशोक रोड और सुप्रीम कोर्ट सहित कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की सूचना मिली है. सबसे बड़ी बात ये है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में भी पानी भर गया. यात्री अपनी चप्पल हाथ में लेकर चल रहे थे.
Flight operations to and from Delhi may be affected due to adverse weather conditions today.
To ensure a smooth travel experience, we encourage our passengers to check the latest flight status at the following link before heading to the airport:…
— Air India (@airindia) September 4, 2026
वहीं एयरपोर्ट स्टाफ तुरंत वाइपर लेकर पानी निकलने में लग गया. देश भर में खराब मौसम के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है. सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले नवीनतम उड़ान स्थिति की जांच कर लें.
AQI में सुधार
राजधानी में भारी बारिश का एक फायदा हुआ है. तेज बारिश के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार हुआ है और यह 74 पर पहुंच गया है, जिसे ‘संतोषजनक’ माना जाता है. एनसीआर में भी समग्र एक्यूआई भी संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में है.